Margashirsha Purnima 2022: इस साल की आखिरी पूर्णिमा आज है। मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर पूजा और व्रत रखने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है और घर में सुख-समृद्धि भी आती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा का भी बहुत महत्व है। इस पूर्णिमा के साथ ही मार्गशीर्ष मास खत्म हो जाएगा। यह मास पूजा-पाठ के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है और भगवान विष्णु का बहुत ही प्रिय माह है। मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु की पूजा का फल बताया गया है।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि को भगवान दत्तात्रेय की जयंती भी मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 7 दिसंबर 2022 को सुबह 8 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 8 दिसंबर 2022 को सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसी में पूर्णिमा का व्रत 7 तारीख को ही रखा जाएगा।
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बना रहा दो शुभ योग
आज मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर पर दो शुभ योग भी बन रहा है, जो बहुत ही फलदायी माना जा रहा है। सिद्ध योग 7 दिसंबर को पूरे दिन रहेगा और 8 तारीख को दोपहर करीब 2 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगा। वहीं साध्य योग 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 9 दिसंबर को सुबह 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा।
राशि के अनुसार पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिषीय उपाय (Margashirsha Purnima 2022 Remedy)
मेष – इस राशि के जातक पूर्णिमा पर लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और पूजा के बाद गुड़ और लाल रंग के वस्त्रों का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में मजबूत होती है।
वृषभ राशि- इस राशि के जातक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु के 12 नामों का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक को शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।
मिथुन राशि – गीता का पाठ करें और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। ज्योतिष के अनुसार इससे जातक को करियर में तरक्की मिल सकती है।
कर्क राशि – आर्थिक तंगी से राहत पाने के लिए इस राशि के जातक पूर्णिमा के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही अक्षत का एक- एक दाना 11 बार अर्पित करें।