वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवरर्तन करता है, तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। साल 2022 में कई छोटे- बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं ग्रहों के सेनापति और भूमि पुत्र मंगल ने भी धनु राशि में 16 जनवरी को गोचर किया है और यहां वो 26 फरवरी तक विराजमान रहेंगे।
ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में मंगल को सेना, पुलिस, प्रॉपर्टी डीलिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, स्पोर्ट्स, डॉक्टर आदि का कारक माना जाता है। मंगल का गोचर वैसे तो सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है।
मेष राशि: इस राशि वाले लोगों को लिए मंगल का गोचर शुभ फलदायी साबित होगा। मंगल राशि परिवर्तन के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही नए निवेश से आर्थिक लाभ के संकेत हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का ही आधिपत्य है। इसलिए इन राशि वालों को मंगल देव का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है। इस दौरान आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी और आप व्यापार में भी धन अर्जित करने में सफल होंगे।
मिथुन राशि: 2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन लाभ की दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। मंगल का गोचर आपकी गोचर कुंडली के शुभ स्थान पर हो रहा है। इसलिए आपको व्यापार में धनलाभ हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। मंगल गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है। ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता कहा जाता है। इसलिए इस समय आप व्यापार में कोई नई डील कर सकते हैं, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है।
मीन राशि: इस राशि के जातकों को मंगल के राशि परिवर्तन से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी। इसके अलावा शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। मीन राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए इस दौरान जो लोग धार्मिक अनुष्ठान, ज्योतिष कर्म, लेखक, समाज सेवी, पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट कार्य, उपदेशक और धार्मिक ट्रस्ट कार्य से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान फायदा हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मेष राशिफल 2022, वृषभ राशिफल 2022, मिथुन राशिफल 2022, कर्क राशिफल 2022, सिंह राशिफल 2022, कन्या राशिफल 2022, तुला राशिफल 2022, वृश्चिक राशिफल 2022, धनु राशिफल 2022, मकर राशिफल 2022, कुंभ राशिफल 2022, मीन राशिफल 2022