Angarak Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी और छाया ग्रह माना गया है। लेकिन इसकी स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि राहु इस समय कुंभ राशि में विराजमान है। जहां पर रहकर वह किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि डालते रहते हैं। शनि की मूल त्रिकोण राशि कुंभ में राहु के अलावा फरवरी माह में शुक्र, बुध और सूर्य भी विराजमान रहेंगे। वहीं 23 फरवरी को मंगल भी इस राशि में आ जाएंगे। मंगल का राहु के साथ संयोग करके अंगारक योग का निर्माण करेंगे। ये योग अशुभ माना जाता है। इस योग के बनने से कई राशि के जातकों के जीवन में मुश्किलें आ सकती है। जीवन में कई अचानक घटनाएं हो सकती है। अंगारक योग का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिल सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन तीन राशि के जातकों को सबसे अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ये विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 फरवरी को 11:57 ए एम बजे मंगल कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर राहु के साथ युति करेंगे। ऐसे में अंगारक योग 2 अप्रैल 2026 तक बना रहेगा।
मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों को इस अवधि में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशि के लाभ स्थान में मंगल और राहु का अंगारक योग बन रहा है। ऐसे में बेकार के क्रोध से बचकर रहें। आपके भीतर का गुस्सा आपके बनते काम बिगड़ सकता है। इसलिए गुस्से में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या निर्णय ने लें। बिना सोचे समझे लिए गए फैसले आपके लिए खतरनाक हो सकते हैं। ऐसे में करियर से लेकर रिश्ते तक में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। राहु के कारण असीम ऊर्जा होगी, जिसे आपको सही दिशा में ले जाना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। आर्थिक स्थिति में भी असर देखने को मिलने वाला है। बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी या फिर किसी भी प्रॉपर्टी को खरीदने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के लग्न भाव में मंगल राहु का अंगारक योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के स्वभाव में तेजी से उग्रता आ सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके अंदर अंहकार भी बढ़ सकता है। आपकी भावनाओं में भी उथल-पुथल हो सकती है। इस असंतुलन के कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बेकार के डर, भय या फिर असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। इस अवधि में पैसों से संबंधित कोई भी जोखिम न लें। इससे धन हानि की संभावनाएं काफी अधिक बन रही है। इसलिए खुद का अधिक ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर भी थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। ब्लड प्रेशर, पेट और नींद संबंधित समस्याएं हो सकती है। इस अवधि में खुद को शांत रखें और ध्यान-साधना या सेवा पर तत्पर रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
वृश्चिक राशि की गोचर कुंडली में मंगल राहु का अंगारक योग सुख के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों की सुख-समृद्धि पर सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। घर पर किसी न किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। इसलिए गुस्से और वाणी पर कंट्रोल करके चलें, तो अच्छा संकेत मिल सकता है। परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। पैसों के मामले में किसी से विवाद हो सकता है। ऐसे में धैर्य और समझदारी से हर एक चीज को संभालने की कोशिश करें। पुराने रुके काम पूरे हो सकते हैं। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है।
दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिस्क्लेमर: यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं, ग्रहों के गोचर और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता (Jansatta) इसकी सटीकता या इसके माध्यम से किए गए दावों (जैसे करियर या आर्थिक लाभ) की पुष्टि नहीं करता है। ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें पेशेवर वित्तीय, कानूनी या निवेश सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय या निवेश से पहले संबंधित विषय के प्रमाणित ज्योतिषी, पंडित आदि से परामर्श अवश्य लें।
