Mangal Margi In Tula Zodiac: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को साहस और शौर्य का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह एक लाल ग्रह हैं। साथ ग्रहों में मंगल ग्रह को सेनापति का पद किया गया है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह (Mangal Planet Transit In 2023) 13 जनवरी 2023 को वृष राशि में मार्गी (Mars Margi In Tula) होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशि के जातकों को देखना मिल सकता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय व्यापार में और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का मार्गी (Mangal Grah Margi) होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें स्थान में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप नए- नए माध्यमोंं से धन कमाने में सफल साबित हो सकते हैं। इस दौरान आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने मेहनत से आपको खूब धन लाभ होने की संभावना है। व्यापार में निवेश से लाभ भी हो सकता है।
कन्या राशि: मंगल ग्रह का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का स्थान माना जाता है। साथ ही इस समय आप व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभप्रद साबित हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र या निजी जीवन से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
सिंह राशि: मंगल ग्रह के मार्गी होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से दशम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और जॉब का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही व्यापार में नए ऑर्डर आने से लाभ हो सकता है। वहीं इस दौरान आप कार्यक्षेत्र में मन चाहे परिणाम हासिल हो सकते हैं। आपके जो काम पिछले काफी समय से बिगड़ रहे थे तो वह इस दौरान बन सकते हैं।