Mars Transit In Taurus: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। साथ ही ये साहस, शौर्य और वीरता के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 13 नवंबर को वृष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको ये समय लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं, जिनको इस गोचर से लाभ हो सकता है।
तुला राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वाणी और धन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही जिन लोगों को करियर वाणी जैसे- शिक्षक, मार्केटिंग वर्कर और मीडिया के लोग) उन लोगों को यह समय बेहतर साबित हो सकता है। साथ ही आप लोग इस दौरान एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कुंभ राशि: मंगल ग्रह का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आप लोगों की गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में होने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख, माता और प्राप्रर्टी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप कोई प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप लोगों को माता का सहयोग भी मिल सकता है। आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। साथ ही पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
मकर राशि: आप लोगों के लिए मंगल ग्रह का गोचर लव लाइफ और करियर के लिहाज से सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। जिसे संतान, उच्च शिक्षा और लव लाइफ का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आप किसी उच्च संस्थान में दाखिले की सोच सकते हैं।
साथ ही प्रतियोगी छात्र किसी कंपटीशन को पास कर सकते हैं। इस समय आपको संतान पक्ष से कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। वहीं प्रेम संबंधों में भी इस समय मधुरता देखने को मिलेगी।