Mangal Margi 2023: नया साल 2023 कई राशियों के जातकों के लिए शुभ हो सकता है। नए साल में मंगल देव मार्गी होंगे, जिससे कई राशियों के जातकों को लाभ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी मंगल देव 30 अक्टूबर से मिथुन राशि में वक्री हैं और 13 जनवरी को वृषभ राशि में मार्गी होंगे। मंगल देव की मार्गी अवस्था से कई राशियों के जातकों को धन आदि लाभ हो सकता है। आइए जातने हैं कि वृषभ राशि में मंगल देव के मार्गी होने का अनुकूल प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों को पर पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Mangal Gochar 2023)
इस राशि के जातकों को मंगल देव का साथ मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर समय अच्छा हो सकता है। प्रमोशन हो सकता है और सैलरी भी बढ़ सकती हैं। वहीं प्रॉपर्टी से जुड़ा कोराबार कर रहे हैं जातकों को भी लाभ हो सकता है। परिवार का भी पूरा सहयोग आपको मिल सकता है।
कर्क राशि (Mangal Margi 2023)
इस राशि के जातकों को मंगल देव मार्गी होकर लाभ दे सकते हैं। पेशेवर जीवन में किए गए मेहनत का परिणाम इस दौरान मिल सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। निजी जीवन भी इस दौरान अच्छा हो सकता है और परिवार में खुशियां आ सकती हैं।
मकर राशि (Grah Gochar 2023)
मंगल देव की सीधी चाल से इस राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। नौकरी में लाभ मिल सकता है। करियर में तरक्की हो सकती है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके रिश्ते भी मजबूत हो सकते हैं।
मीन राशि (Gochar 2023)
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कई जातकों के इस अवधि में विवाह भी हो सकते हैं। सेहत भी इस दौरान अच्छी हो सकती है। अन्य भी कई लाभ जातकों को मिल सकते हैं।