मंगल ग्रह का वृषभ में हुआ गोचर, राशि अनुसार जानिये आप पर पड़ेगा इसका कैसा असर
Mangal Gochar 2021: मंगल ग्रह ने अब वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जानिए कौन-सी राशि पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा...

Mangal Gochar 2021: मंगल ग्रह का तत्व अग्नि होता है। आज यानि 22 फरवरी को मंगल ग्रह का साल का पहला परिवर्तन हुआ है। ग्रह ने सुबह 5:02 पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर किया है। मंगल अब 14 अप्रैल तक वृषभ राशि में रहेगा। ऐसे में मंगल ग्रह का प्रभाव अब सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल को ऊर्जा के साथ-साथ साहस और योद्धा का कारक माना जाता है। ऐसे में आइये आपको बताते हैं कि मंगल के गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकेगी और किस पर यह बुरा प्रभाव डाल सकता है।
मेष: मेष राशि पर मंगल का गोचर शुभ साबित होने की संभावना है। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलने के आसार हैं। इस दौरान आप हर काम को शीघ्र करने की कोशिश करेंगे। लेकिन इस समय में आपको अपना धैर्य बनाए रखना है, साथ ही गुस्से पर काबू भी रखना है। हालांकि, मां की सेहत को लेकर तनाव हो सकता है।
वृषभ: मंगल का गोचर वृषभ राशि के विवाहितों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस जातक के लोगों का अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा। इस राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की और आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस गोचर से लाभ मिलने वाला है।
मिथुन: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर अनुकूल रहेगा। वहीं, जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय काफी अच्छे फल लेकर आएगा। हालांकि, इस समय आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में खुद को मानसिक तौर पर शांत रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए यह समय काफी उत्तम है।
कर्क: मंगल राशि में परिवर्तन के दौरान इस राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। इस राशि के जातकों को कई चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, यह समय आपके लिए भावुक साबित होगा।
सिंह: मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए काफी शुभ होगा। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही धन-व्यापार से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग भी बन सकता है।
कन्या: मंगल राशि का गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। इस समय आप जो भी काम करेंगे, वह बिल्कुल परफेक्शनिस्ट की तरह करेंगे। अपने कार्यों को सही ढंग से करेंगे और अच्छी प्लानिंग करेंगे।
तुला: तुला राशि के जातकों को इस दौरान सुख और शांति प्राप्ति होगी। हालांकि, खर्च बढ़ने की संभावना है इसलिए बेवजह धन खर्च से बचें। साथ ही विवादों से दूर रहेंगे।
वृश्चिक: मंगल गोचर के वृश्चिक राशि वालों की हर मनाकामनाएं पूरी होंगी। जातक हर चीज को जानने की कोशिश करेंगे। इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों का व्यक्तित्व करिश्माई होगा।
धनु: मंगल राशि में परिवर्तन के दौरान धनु राशि के जातकों के नए दोस्त बनेंगे। अपने मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान आप गुस्से पर काबू रखें।
मकर: मंगल गोचर के दौरान मकर राशि के जातक विनम्र हो जाएंगे। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। हालांकि, लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं।
कुंभ: मंगल गोचर आप पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। इस दौरान आप चीजों को अलग ढंग से करने के लिए तैयार रहेंगे। हालांकि, वाद-विवाद से बचने की जरूरत है।
मीन: मीन राशि के जातक अपने प्रियजनों और मित्रों के प्रति सहयोगी होंगे। धैर्य के साथ कामों को करने से सफलता हासिल होगी। इस दौरान गुस्से पर काबू रखें।