Surya And Mangal Rashi Parivartan: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह 13 मार्च तो सूर्य देव 15 मार्च को मीन राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए मंगल और सूर्य देव का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से 11वें भाव तो मंगल ग्रह लग्न भाव में राशि परिवर्तन करेंगे। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना बन रही है। पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। वहीं इस समय आपकी आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं जो लोग शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
मंगल और सूर्य देव का राशि परिवर्तन वृष राशि के लोगों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव तो सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस राशि के जो लोग सरकारी संगठन से जुड़े हैं उन्हें पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। पेशेवर रूप से देखा जाए तो यह अवधि आपके लिए काफी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
सूर्य और मंगल ग्रह का गोचर आपको लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि मंगल ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव तो सूर्य देव पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध होंगे।
वहीं पार्टनरशिप के काम में अच्छी सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपके वेतन में वृद्धि होगी। यह अवधि आपके लिए फलदायी साबित होगी। साथ ही प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके रिश्ते की बात चल सकती है।