हर्ष और उल्लास का महीना फाल्गुन 6 फरवरी 2023 से शुरू हो रहा है और 7 मार्च 2023 तक चलेगा। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना है। इसके बाद चैत्र मास शुरू होता है। फाल्गुन मास में ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ होता है। इस महीने का नाम फाल्गुन इसलिए पड़ा क्योंकि पूर्णिमा तिथि, फाल्गुन पूर्णिमा, फाल्गुनी नक्षत्र पर पड़ती है।
फाल्गुन मास में मालव्य योग का निर्माण
वैदिक ज्योतिष में मालव्य योग शुक्र ग्रह से जुड़ा है। शुक्र 15 फरवरी 2023 को कुंभ राशि से अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करेगा। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करते ही मालव्य राज योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में मालव्य योग को विशेष रूप से शुभ माना जाता है क्योंकि यह पांच महापुरुष योगों में से एक है।
अब इस योग के बनने से किन राशियों को अत्यधिक लाभ होने की संभावना है? यह योग गुरु की राशि मीन में बना था इसलिए मीन राशि के जातकों को इससे करियर में उन्नति जैसे कई लाभ मिलेंगे। इसके अलावा वृष, सिंह, धनु और कुम्भ राशि वालों को कई लाभकारी परिणाम देखने को मिलेंगे।
मालव्य योग 2023: राशियों के अनुसार उपाय
मेष राशि
- रोजाना घर से निकलने से पहले पानी में शक्कर मिलाकर पिएं।
- प्रतिदिन माता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।
- लाल या माणिक्य रंग के वस्त्र किसी जरूरतमंद को दान करें।
वृषभ राशि
- प्रतिदिन घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाएं।
- प्रतिदिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि
- गरीबों को या मंदिर में दही, दूध या शक्कर का दान करें।
- प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
कर्क राशि
- चांदनी में बैठकर चंद्रदेव के मंत्रों का 108 बार जाप करें।
- दूध और दही का दान करें।
- प्रतिदिन भगवान शिव की आराधना करें।
सिंह राशि
- सूर्य देव को जल में गुड़ डालकर अर्घ्य दें।
- प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करें।
कन्या राशि
- हरी पत्तेदार सब्जियां गाय को खिलाएं।
- हर दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल फूल अर्पित करें।
तुला राशि
- सफेद वस्त्र धारण करें।
- रोजाना भगवान शिव की पूजा करें।
- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
- जल में दो चम्मच कच्चा दूध डालकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
- चंद्र देव के मंत्रों का जाप करें।
- भगवान शिव की पूजा करें।
धनु राशि
- प्रतिदिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए और घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए।
- घी, सफेद चंदन और दूध का दान करें।
मकर राशि
- माता का ध्यान करें और उनकी मनोकामना पूरी करें।
- लाल फूल अर्पित कर माता लक्ष्मी की सच्चे मन से पूजा करें।
- पानी में कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें।
कुंभ राशि
- हर दिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
- गरीबों को काले वस्त्र दान करें।
मीन राशि
- सफेद चंदन, घी, दूध, दही आदि गरीबों को या मंदिर में दान करें।
- प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें।
- प्रतिदिन माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
- चांदी के गिलास से पानी पिएं।