Sun Transit In Makar: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, पिता, रोग, प्रशासनिक कार्य, आंखों और हार्ट के कारक माने जाते हैं। इसलिए व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहद शुभ होनी चाहिए। साथ ही सूर्य ग्रह को पूर्व दिशा के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि सूर्य देव 14 जनवरी की रात को मकर राशि में गोचर करेंगे। वहीं मकर राशि में शनि देव का आधिपत्य है और सूर्य देव शनि ग्रह के पिता हैं। मतलब अब पिता अपने पुत्र की राशि में जा रहे हैं। आइए जानते हैं सूर्य का गोचर किन राशि वालों को शुभ साबित हो सकता है…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव चतुर्थ के स्वामी होकर भाग्य स्थान में रहेंगे। इस समय आपको माता की कृपा से धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही माता की कृपा से सब काम बनेंगे। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन भी बना सकते हैं। इस समय बिजनेस में लंबे समय से आ रही से निजात मिलेगा। परिवार में आपकी बात को मानी जाएगी। वहीं जो लोग कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको ये समय शानदार रहेगा।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के धन भाव के स्वामी होकर सप्तम भाव में विराजमान रहेंगे। इसलिए इस समय पुराना रुका हुआ पैसा आ सकता है। अगर आप पर कर्जा है तो वो चुका सकते हैं। इस समय आप व्यापार में निवेश भी कर सकते हैं, समय अनुकूल है। वहीं कारोबार का विस्तार भी कर सकते हैं। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव कर्म भाव के स्वामी होकर तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। इस समय आपका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही जो लोग बिजनेस में स्टार्ट अप शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल है। वहीं मानसिक शांति प्राप्त होगी। परिवार में प्यार बढ़ेगा। साथ ही दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं।