इस संक्रांति मकर राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, राशि अनुसार इन उपायों से स्वास्थ्य से लेकर धन लाभ की है मान्यता
14 जनवरी को लगभग 8 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे हम मकर संक्रांति के रूप में मनाते हैं। इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से स्वास्थ्य और धन लाभ होने की मान्यता है...

Makar Sankranti 2021: इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी, यानी गुरुवार को है। संक्रांति के ही दिन सुबह लगभग 8 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। राशि परिवर्तन की इस घटना को ही मकर संक्रांति कहा जाता है। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो इस दिन अपनी राशि के हिसाब से कुछ उपाय करने से धन और स्वास्थ्य लाभ मिलता है।
मीन राशि- मकर संक्रांति का समय आपके लिए शुभ फलों की प्राप्ति का समय रहेगा। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के साथ ही पदोन्नति का योग बना रहेगा और आय में वृद्धि का योग है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप बेसन की मिठाई दान करें, लाभ होगा।
कुंभ राशि- परिवार में सुख शांति को बनाए रखें। इस दिन काली उड़द की दाल का दान अवश्य करें इससे आपके व्यापार में लाभ होगा और सभी कठिनाइयां दूर होंगी।
मकर राशि- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। व्यापार करने वालों के लिए ये समय मुनाफे का हो सकता है। छात्रों के लिए भी ये समय उत्तम रहने वाला है। इस दिन कंबल का दान करें, मनमुताबिक फल की प्राप्ति होगी।
धनु राशि- जीवन साथी के साथ समय व्यतीत करें। छोटी अवधि की योजनाओं में निवेश करें, इससे आपकी आय ने सकारात्मक वृद्धि होगी। इस दिन चना दाल और गुड़ का दान अवश्य करें, घर में संपन्नता रहेगी।
वृश्चिक राशि- मकर संक्रांति के समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा और सफतला मिलेगी। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं लेकिन आपको अपने सभी करीबियों, रिश्तेदारों, भाई बहन का पूरा साथ मिलेगा। इस दिन गुड़ और दूध का दान करें, सफलता की प्राप्ति होगी।
तुला राशि- आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य के हिसाब से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में भी तनाव रहने की संभावना है। आप चावल और खट्टे फलों का दान करें, लाभ होगा।
कन्या राशि- इस दौरान यात्रा करने से बचें। आर्थिक और स्वास्थ्य नुक्सान हो सकता है। लेकिन दांपत्य जीवन सुखी बना रहेगा। इस दिन हरे फल और जानवरों को हरे रंग का चाहिए खिलाएं, अवश्य लाभ होगा।
सिंह राशि- यह अवधि छात्रों के लिए अच्छी रहने वाली है। नौकरी के लिए भी यह समय श्रेष्ठ है। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। इस दिन अनार का दान करना सर्वोत्तम है।
कर्क राशि- व्यावसायिक क्षेत्र में धन लाभ का योग है। इस दिन दूध और चावल का दान करें, उचित फल मिलेगा।
मिथुन राशि- उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। इस दिन आप हरे मूंग दाल का दान अवश्य करें। इस उपाय से दांपत्य जीवन में खुशी आएगी।
वृष राशि- स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। इस दिन आप मिश्री और शक्कर का दान अवश्य करें। इस जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
मेष राशि- लाभ होने की संभावना है। चिंताएं दूर होंगी और आर्थिक लाभ मिलेगा। इस दिन आप गुड़ का दान करें, लाभ होगा।
इस बार क्या है मुहूर्त? इस बार मकर संक्रांति पर पुण्य काल के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक है, जिसकी अवधि 4 घंटे 26 मिनट है। वहीं, महापुण्य काल का समय सुबह 8.03 से 8.27 तक है, यानी यह अवधि केवल 24 मिनट की है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।