Maha Shivratri 2026 Upay: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। इसे अध्यात्म और श्रद्धा का बेहतरीन संगम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज देवों के देव महादेव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि की रात ब्रह्मांडीय ऊर्जा अपने चरम पर होती है। इसी के कारण रात के समय जप, तप और पूजन करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होने की संभावना होती है। इस दिन पूजा आदि करने के साथ-साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय करना लाभकारी हो सकता है। आइए पंडित केपी शुक्ल से जानते हैं 15 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि के दिन कौन से खास उपायों को करना लाभकारी हो सकता है।
भगवान शिव को उदार स्वभाव का माना जाता है। ऐसे में अगर कोई साधक सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ एक लोटा जल और एक बेलपत्र ही चढ़ा देता है, तो वह अति प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन इन उपायों को करके न केवल आपके घर में सुख-समृद्धि आ सकती है, बल्कि आपके जीवन की दिशा को भी सकारात्मकता की ओर मोड़ देंगे। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर कौन से उपाय करने चाहिए…
महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय
चढ़ाएं बेलपत्र
भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ा दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
चढ़ाएं फल
करियर में उन्नति पाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को 5 प्रकार के फल यानी धतूरा, बेल फल, बेर, सेब और केला चढ़ा सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को भी काफी लाभ मिल सकता है।
पंचामृत चढ़ाएं
अगर आपके घर में किसी की सेहत खराब है, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग में पंचामृत से अभिषेक करें। इससे धीरे-धीरे स्वास्थ्य अच्छा होगा।
जलाएं दीपक
घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए महाशिवरात्रि के दिन दीपक में कपूर और लौंग रखकर जला दें। इससे घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है।
सिंदूर चढ़ाएं
वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहें। इसलिए लिए वैवाहिक स्त्रियां मां पार्वती को सिंदूर के अलावा सोलह श्रृंगार अर्पित करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रह सकता है।
महामृत्युंजय मंत्र जाप
महाशिवरात्रि की रात को 108 बार या अपनी क्षमता अनुसार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यह मानसिक शांति और भय से मुक्ति मिल सकती है।
रुद्राक्ष करें धारण
महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से रुद्राक्ष धारण करना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि पर काफी शुभ राजयोगों का निर्माण होने वाला है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन बुधादित्य, लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य से लेकर नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा, जिससे 12 में से इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जानें इन लकी राशियों के बारे में
डिस्क्लेमर : इस लेख में बताए गए उपाय धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणनाओं और लोक परंपराओं पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। करियर, शिक्षा या आर्थिक लाभ से संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय केवल इन उपायों के आधार पर न लें। इनके साथ कड़ी मेहनत और विशेषज्ञों का परामर्श अनिवार्य है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए केवल धार्मिक उपायों पर निर्भर न रहें और पेशेवर चिकित्सा उपचार (Medical Treatment) को प्राथमिकता दें। इन उपायों के परिणामों की कोई निश्चित वैज्ञानिक या कानूनी गारंटी नहीं है। इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी कार्य के लाभ या हानि के लिए यह वेबसाइट और लेखक उत्तरदायी नहीं होंगे।
