Magh Purnima 2023 Shubh Muhurat: माघ पूर्णिमा पर दान- स्नान का विशेष महत्व है। इस बार माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी। . माघ मास की पूर्णिमा तिथि का न सिर्फ धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है। क्योंकि इस दिन चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करता है। मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग से समस्त देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन कुछ जरूरी काम करने से मां लक्ष्मी और विष्णु भगवान की कृपा प्राप्त हो सकती है।
माघ पूर्णिमा 2023 का शुभ मुहुर्त (Magh Purnima 2023 Shubh Muhurat)
माघ पूर्णिमा शुरू: 4 फरवरी 2023 शनिवार की रात 9.28 बजे
माघ पूर्णिमा अंत: 5 फरवरी 2023 रविवार की रात 11.59 बजे
बन रहे हैं ये संयोग
माघ पूर्णिमा के दिन सर्वार्थ सिद्धि, आश्लेषा नक्षत्र और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। आपको बता दें कि सर्वार्थ सिद्धि योग की शुरुआत सुबह 07 बजकर 06 मिनट से हो रही है, जो दोपहर में 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
माघ पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिषीय उपाय (Magh Purnima Ke Upay)
1- माघ पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। क्योंकि पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसलिए पीपल के पेड़ जल चढांए और घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से पितृगण भी प्रसन्न होंगे।
2- माघ पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है इस दिन जो व्यक्ति किसी पवित्र नदी में स्नान करता है। उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार इस दिन घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा भी काराने का विधान है।
3- इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। साथ ही श्रीसूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्ति होगा।
4- माघ पूर्णिमा के दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को तिल, कंबल, घी, फल आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।