Magh Punrima 2026: माघ मास की पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन स्नान-दान के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। पूर्णिमा तिथि के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इसके साथ ही भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि इस दिन स्नान आदि करने से हर एक दुख-दर्द से निजात मिल जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माघ पूर्णिमा पर रवि पुष्य योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही आज से ही माघ स्नान समाप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं माघ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती और उपायों के बारे में…

Magh Purnima Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है माघ पूर्णिमा व्रत, श्री हरि विष्णु की कृपा पाने के लिए अवश्य पढ़ें ये कहानी

माघ पूर्णिमा 2026 तिथि (Magh Punrima 2026)

माघ मास की पूर्णिमा तिथि आरंभ – 1 फरवरी को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर
माघ पूर्णिमा तिथि समाप्त- 2 फरवरी को सुबह 3 बजकर 38 मिनट पर
माघ पूर्णिमा 2026 तिथि- 1 फरवरी 2026, रविवार

माघ पूर्णिमा 2026 स्नान-दान का समय (Magh Punrima 2026 Snan Daan Time)

माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान करना लाभकारी हो सकता है। सुबह 5 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

माघ पूर्णिमा 2026 पर चंद्रोदय का समय (Magh Punrima 2026 Snan Daan Time)

माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देना लाभकारी माना जाता है। इस दिन चंद्रमा को दूध, जल, फूल, अक्षत आदि से अर्घ्य देने ले लाभकारी फलों की प्राप्ति होती है। बता दें कि 1 फरवरी को चंद्रोदय शाम करीब 5 बजकर 26 मिनट पर होगा।

माघ पूर्णिमा 2026 पूजा विधि (Magh Purnima 2026 Pujan Vidhi)

माघी पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें। इस दिन गंगा नदी या किसी पवित्र जल स्रोत में स्नान करना अत्यंत पुण्यकारी माना जाता है। यदि किसी कारणवश पवित्र नदी तक जाना संभव न हो, तो घर पर स्नान करते समय पानी में थोड़ी मात्रा में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी उतना ही फलदायी माना जाता है।

स्नान के पश्चात तांबे या किसी अन्य शुद्ध पात्र में जल, अक्षत (चावल), सिंदूर और लाल पुष्प रखकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। अर्घ्य देते समय “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जप करना शुभ परिणाम देता है।

इसके बाद भगवान विष्णु, भगवान शिव, हनुमान जी और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के अंत में अपनी सामर्थ्य अनुसार अन्न, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना अत्यंत पुण्यकारी और लाभकारी होता है।

Surya Grahan 2026: 64 साल बाद सूर्य ग्रहण पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए हो सकता है बेहद अशुभ, किस्मत का नहीं मिलेगा साथ

माघी पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप (Magh Purnima 2026 Mantra)

श्री विष्णु मंत्र

ॐ नमोः नारायणाय।।
ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय।।
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्।।

विष्णु जी की आरती (Vishnu Aarti)

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय…॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐ जय…॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय…॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय…॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूँ दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय…॥

दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय…॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय…॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय…॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय…॥

माघ पूर्णिमा पर करें ये खास उपाय (Magha Purnima 2026 Upay)

करें दान

माघ पूर्णिमा के दिन तिल, कंबल, कपास, गुड़, घी, मोदक, फल, अन्न, और स्वर्ण आदि का दान करना चाहिए। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

कराएं सत्यनारायण भगवान की कथा

माघ पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करना लाभकारी माना जाता है। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

कौड़ी से करें ये उपाय

माघी पूर्णिमा पर एक पीले या लाल रंग के कपड़े में 11 या 7 पीली कौड़ी या हल्दी लगी हुई कौड़ी , 1 सिक्का, एक सुपारी रखकर पोटली बांध दें और मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। फिर मां की विधिवत पूजा करें और फिर इस पोटली को धन वाले स्थान में रख दें। ऐसा करने से कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें