scorecardresearch

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार किस्मत वालों के होता है शरीर के इन हिस्सों पर तिल, बनते हैं धनवान

Lucky Mole In Body: सामुद्रिक शास्त्र अनुसार नाक पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के नाक पर तिल होता है, वह व्यक्ति निडर और साहसी होता है।

body par shubh til, mole in body
Lucky Mole In Body: ठोड़ी पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ- (जनसत्ता)

Lucky Mole In Body: सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर मौजूद तिलों और अंगों के आधार पर फलित किया जाता है। आपको बात दें कि शरीर पर कई जगह तिल होते हैं। लेकिन ये जरूरी नहीं कि हर तिल शुभ हो। क्योंकि तिल कहां पर और उसका साइज क्या है। इसको देखकर सामुद्रिक शास्त्र में फलित किया गया है। वहीं  कुछ तिल काफी भाग्यशाली माने जाते हैं।  इनके शरीर पर होने से इंसान को जीवन में बहुत कुछ उपलब्धि हासिल होती है। आइए जानते हैं इन तिलों के बारे में…

ठोड़ी पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार ठोड़ी पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। यहां तिल होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही इन लोगों को पैसा कमाने का काफी जुनून रहता है। जिन महिलाओं की ठोड़ी पर तिल होता है उन्हें सजने संवरने का ज्यादा शौक होता है। ये महिलाएं फैशन पर खूब खर्च करती हैं। साथ ही ये भाग्यशाली भी होती हैं।

हाथ की हथेली पर तिल का होना

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन व्यक्ति के हथेली पर तिल होता है, वह व्यक्ति किस्मत के धनी होते हैं। ये लोग हर विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहते हैं। साथ ही ये लोग कला के जानकार और कला प्रेमी होते हैं। साथ ही ये लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत रहते हैं। ये लोग स्वाभिमानी भी होते हैं। लेकिन ये लोग थोड़े आलसी होते हैं। जिस कारण के अपना नुकसान भी कर बैठते हैं।

पीठ पर तिल होना

जिन व्यक्तियों के पीठ पर तिल होता है वह लोग लकी होते हैं। साथ ही ये लोग थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। ये लोग निडर भी होते हैं। साथ ही आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। साथ ही ये लोग हर कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करते हैं।

अनामिका उंगली पर तिल होना

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों की अनामिका उंगली पर तिल होता है। ये लोग व्यवहारिक और सामाजिक होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी होते हैं और जो बोलना होता है। यह मुंह पर बोलते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2023वृष राशि का वर्षफल 2023
मिथुन राशि का वर्षफल 2023 कर्क राशि का वर्षफल 2023
सिंह राशि का वर्षफल 2023 कन्या राशि का वर्षफल 2023
तुला राशि का वर्षफल 2023वृश्चिक राशि का वर्षफल 2023
धनु राशि का वर्षफल 2023मकर राशि का वर्षफल 2023
कुंभ राशि का वर्षफल 2023मीन राशि का वर्षफल 2023

पढें Religion (Religion News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 22-02-2023 at 16:10 IST
अपडेट