Surya Grahan 2018 India: साल का पहला आंशिक ग्रहण, जानें क्या होगा इसका प्रभाव
Surya Grahan 2018 Live: खगोलविदों की माने तो पूर्ण सूर्य ग्रहण 2019 की जुलाई में देखने को मिलेगा लेकिन भारत को पूर्ण ग्रहण देखने के लिए 2019 के दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा।

Surya Grahan 2018: 15 फरवरी यानी आज विश्व के लाखों लोग आंशिक सूर्यग्रहण के साक्षी बनेंगे। खगोलविदों के अनुसार 2018 में कोई पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा लेकिन अगस्त 2018 में एक अन्य आंशिक सूर्यग्रहण की खगोल घटना होगी। दुर्भाग्यवश भारत इसका भी साक्षी नहीं बन पाएगा। आज होने वाले ग्रहण को भी भारत से नहीं देखा जा पाएगा। अमेरिका, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, ब्राजील, चिली के क्षेत्रों से ही आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकता है। अगस्त से पहले 13 जुलाई को भी एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। खगोलविदों की माने तो पूर्ण सूर्य ग्रहण 2019 की जुलाई में देखने को मिलेगा लेकिन भारत को पूर्ण ग्रहण देखने के लिए 2019 के दिसंबर का इंतजार करना पड़ेगा। आज हो रहे आंशिक सूर्यग्रहण के लाइव टेलीकास्ट को लेकर नासा ने अभी तक कोई सूचना नहीं दी है। ग्रहण को देखने के उत्सुक लोग नासा के यूट्यूब चैनल, ट्वीटर हैंडल पर जाकर ग्रहण का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। यूनिवर्सल स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार 15 फरवरी शाम 6.55 से आंशिक सूर्य ग्रहण शुरु होगा और 8.51 पर अपने पूर्ण रुप में आएगा। रात 10.47 तक आंशिक ग्रहण पूर्ण रुप से खत्म हो जाएगा।
भारतीय समय के अनुसार आंशिक ग्रहण 16 फरवरी की रात 12.25 से शुरु होगा और मध्यरात्रि 2.21 को पूर्ण रुप में दिखाई देगा। सुबह के 4.17 बजे सूर्य परछाई से निकलेगा। साल 2017 के अगस्त में आखिरी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिला था, जिसे अमेरिकी इतिहास में 99 साल बाद देखा गया था। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए विशेष सावधानी की जरुरत होती है। सोलर फिल्टर ग्लास का प्रयोग करने के बाद ही ग्रहण को देखना चाहिए। ज्योतिष विद्या के अनुसार आंशिक या पूर्ण किसी भी ग्रहण को शुभ नहीं माना जाता है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।