Lalbaugcha Raja 2018: देश भर में गणेशोत्सव की धूम, देखें कैसे इस बरस किया गया बप्पा का स्वागत
Lalbaugcha Raja 2018 Mumbai: मुंबई और पुणे के अलावा देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु और केरल तक चतुर्थी के उपलक्ष्य में पंडाल गणपति के गीतों से गुंजायमान रहे।

गणोशोत्सव की धूम आज (14 सितंबर) भी देश में रही। महाराष्ट्र में हजारों जगह भव्य पंडाल लगाए गए, जहां गुरुवार (13 सितंबर) को बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। जगह-जगह गजानन की मनमोहक प्रतिमाएं की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने इस दौरान गजानन से अपने जीवन में सुख-शांति की कामना की। पंडालों के साथ शहर के प्रमुख और प्राचीन मंदिरों में सुबह से उपासना का दौर जारी रहा। भगवान गणेश की एक झलक पाने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं।
मुंबई और पुणे के अलावा देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु और केरल तक चतुर्थी के उपलक्ष्य में पंडाल गणपति के गीतों से गुंजायमान रहे। देश के दिग्गज राजनेताओं से लेकर मशहूर बॉलीवुड कलाकारों के यहां भी भगवान गणेश इसी दिन पधारे। किसी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका स्वागत किया, जबकि कहीं पर गणपति के आने की खुशी में ढोल-नगाड़े बजवाए गए।
गणेश चुतर्थी के उपलक्ष्य में मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर पूजा करते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस। (फोटोः पीटीआई)
तमिलनाडु के चेन्नई शहर में गुरुवार को चतुर्थी की रंगत देखने को मिली। यहां कोलाथुर इलाके में करीब सात हजार केले के फूलों से बप्पा की विहंगम प्रतिमा तैयार की गई। (फोटोः एएनआई)
जाने-माने एक्टर नाना पाटेकर और उनका परिवार भी चतुर्थी को ध्यान में रखकर अपने आवास पर बप्पा की मूर्ति लाए हैं। इनके अलावा शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त के बच्चे, सोनू सूद और कुछ अन्य सिने कलाकार भी अपने घर गणपति की मनमोहक मूर्तियां लेकर आए।
उप राष्ट्रपति एम.वैंकेया नायडू भी गणेशोत्सव के रंग में रंगे नजर आए। गुरुवार को राजधानी नई दिल्ली स्थित आवास पर उन्होंने पत्नी ऊषा के साथ बप्पा की आराधना की। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित कराई है। गुरुवार को उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उस दौरान पत्नी अमृता और अन्य लोग उपस्थित थे। महाराष्ट्र के मुंबई में सैकड़ों जगहों भव्य पंडाल लगाए गए हैं, जिनमें बप्पा की मनमोहक प्रतिमाएं विराजमान हैं।
पंडालों के साथ शहर के प्रमुख और प्राचीन मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर आरंभ हो गया। भगवान गणेश की एक झलक और उनका आशीर्वाद पाने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। मुंबई के अलावा देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, ओडिशा और केरल तक चतुर्थी मनाई जा रही है।
ओडिशा के भुवनेश्वर में भी बड़े स्तर पर गणपति का आगमन किया गया। ढेर सारे परिवारों ने चतुर्थी के पावन अवसर पर बप्पा की विधि-विधान से प्रतिमा स्थापित की। इसी उपलक्ष्य में यहां पर एक सरस्वती विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। (फोटोः पीटीआई)
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुंबई में बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद ने भी बप्पा को याद किया। उनके यहां भी आज भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। पत्नी सोनाली के साथ पूजा करते हुए सोनू।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित घर पर बप्पा की मूर्ति स्थापित कराई है। गुरुवार को उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। उस दौरान पत्नी अमृता और अन्य लोग उपस्थित थे।
गुरुवार (13 सितंबर) को सियॉन ईस्ट क्षेत्र स्थित जीबीएस सेवा मंडल में एक पंडाल में ड्रोन से पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी गई। सबसे खास बात है कि इस पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति को 70 किलोग्राम सोने (23 कैरट) से अधिक के आभूषणों से सजाया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित भी इस समय गणेशोत्सव के जश्न में डूबी हैं। उन्होंने भी अपने घर पर गणपति की प्रतिमा स्थापित की है। उन्होंने इस बाबत इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें वह बप्पा को पूजते हुए दिख रही थीं। उन्होंने लिखा, "मोदक, परिवार के लोगों का जुटना, नाच-गाना...चतुर्थी के दौरान होने वाली ये सारी चीजें मुझे खुशियों से भर देती हैं। आशा करती हूं कि यह त्यौहार हम सबके जीवन में खुशियां भर दे।
राजस्थान के जयपुर शहर स्थित मोती डूंगरी मंदिर में गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या (12 सितंबर) पर भक्तों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाकर जीवन में सुख-शांति की कामना की। मंदिर में उसी दौरान यह भव्य नजारा कैमरे में कैद कर लिया गया था। (फोटोः पीटीआई)
महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में भी सुबह से ही चतुर्थी का जश्न देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और बप्पा के मधुर गीतों के साथ यूं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। (फोटोः ANI)
सुबह इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार (13 सितंबर) सुबह सभी को गणेश चतुर्थी की बधाइयां दीं। उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया। लिखा, 'गणपति बप्पा मोरया! सभी नागरिकों को गणेश चतुर्थी की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान गणेश हम सभी का मार्गदर्शन करें, जिससे हम प्रगति, शांति, खुशहाली और समृद्धि की ओर बढ़ सकें।' वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टि्वटर हैंडल से लिखा गया, 'सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की शुभकामनाएं।'
देश भर में 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व को गणशोत्सव या विनायक चतुर्थी भी कहा जाता है। भारत में गणेश चतुर्थी की अलग ही धूम नजर आती है। आम लोगों से लेकर नेता और अभिनेता सभी गणेश चतुर्थी के पर्व में रंगे नजर आते हैं। हिंदू धर्म के मुताबिक देवताओं में प्रथम पूजनीय गणपति बप्पा को माना गया है, इसलिए लोग इस पर्व को बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाते हैं, जबकि कई दिन पहले इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
लाल बाग के राजा वाले गणेशोत्सव मंडल की स्थापना सन् 1934 में हुई थी। यह मुंबई का सबसे पुराना गणेशोत्सव मंडल है, जिसे इस साल 85 साल हो गए हैं।
मुंबई में कई ऐसे मंडल हैं जो गणेश उत्सव के लिए बड़े पैमाने पर पंडाल का आयोजन करते हैं। लेकिन लालबागचा राजा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल है। मंगलवार को सार्वजनिक गणेश मंडल में गणेश यानी लालबागचा राजा की स्थापना की गई थी। इस साल स्थापित किए गए गणपति की प्रतिमा भी बेहद आकर्षक है। लाल रंग के अंगवस्त्र के साथ सिल्वर रंग का गदा लिए गणपति विराजमान हैं। सिर पर गोल्डेन रंग का मुकुट भी बेहद मोहक है। इनके मात्र दर्शन के लिए भक्तों की 5 किलोमीटर की लम्बी लाइनें लग जाती हैं।
गणेश चतुर्थी की धूम महाराष्ट्र के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रही है। गुरुवार (12 सितंबर) को तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर स्थित पुलियाकुलम इलाके के विनय नगर मंदिर में श्रद्धालु सुबह से ही बप्पा की पूजा-अर्चना में जुट गए।
लोगों में ऐसी मान्यता है कि लालबागचा राजा के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ में मुंबई या महाराष्ट्र के ही नहीं बल्कि देश और विदेश के लोग भी हाथ जोड़े खड़े नजर आते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र के लालबाग के राजा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है। लालबाग के राजा को 'नवसाचा गणपति' भी कहा जाता है।
पूरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। मुंबई में गणेश पूजा के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जाता है। वडाला के जीएसबी मंदिर में भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। यहां पर श्रद्धालु सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए आने लगे। वहीं, सिद्धिविनायक मंदिर में भी लोगों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।
मुंबई के लालबागचा में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। बड़ी तादाद में लोग भगवान गणेश के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े हैं। लालबागचा में हर साल श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ जुटती है। इस बार भी लोगों का उत्साह जोरों पर है। गणेश चतुर्थी होने के कारण भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है।