Lakshmi Narayan Raj Yog In Dhanu: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन हैं। जिससे कई शुभ और अशुभ योग बनते हैं। जिसका असर देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि 3 दिसंबर को बुध ग्रह (Budh Planet Transit) धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, वहीं 5 दिसंबर को शुक्र ग्रह गोचर (Shukra Planet Gochar) करने जा रहे हैं। जिससे लक्ष्मी नारायण (Lakshmi Narayan Raj Yog In Dhanu) योग बनने जा रहा है। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशि वालों को यह योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग बनना सिंह राशि के लोगों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपके पंचम भाव में बनने जा रहा है। जिसे संतान और प्रेम संबंध का भाव माना जाता है। इसलिए इस सयम आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा, कमाई में वृद्धि होगी। बच्चों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय जो छात्र हैं वो किसी उच्च संस्थान में पढ़ाई के लिए दाखिला ले सकते हैं।
कन्या राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग कन्या राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। जिसे भौतिक सुख और माता का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। वहीं इस महीने कन्या राशि के लोग भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं और निवेश भी कर सकते हैं। इस समय आपके माता के साथ संबंध अच्छे रह सकते हैं, उनके माध्यम से धन की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि: आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास आपका बढ़ा हुआ रहेगा।
साथ ही नौकरी की तलाश में हैं तो आपको कामयाबी मिल सकती है। जो लोग नौकरी में पहले से हैं उनका अधिकारी वर्ग से तालमेल बढ़ेगा। वहीं वैवाहिक जीवन में मधुरता देखने को मिलेगी।