Lakshmi Narayan Rajyog 2026 Mercury Venus conjunction Gemini: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मई के अंत में धन के दाता शुक्र और व्यापार के दाता बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन मिथुन, तुला और कन्या राशि वालों को इस समय करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
फ्यूचर पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तो वहीं 29 मई को बुध ग्रह मिथुन राशि में संचरण करेंगे, जिससे मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, लग्जरी, विलासता, ऐश्वर्य और दांपत्य सुख का कारक माना जाता है तो वहीं बुध ग्रह को व्यापार, बुद्धि, तार्किक क्षमता, अर्थव्यवस्था, शेयर बााजार और गणित का कारक माना जाता है। ऐसे में इन ग्रहों के संयोग से बनने वाले राजयोग का प्रभाव इन सेक्टरों के साथ कुछ खास राशियों पर पड़ेगा।
Weekly Numerology Prediction 6 To 12 April 2026: इस सप्ताह इन 4 मूलांक वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग, पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल
क्या है लक्ष्मी-नारायण राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बुद्धि और व्यापार के दाता बुध और धन, विलासता के कारक शुक्र एक ही राशि में युति करते हैं, तब लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है। यह योग व्यक्ति को आर्थिक मजबूती, आकर्षण और करियर में उन्नति दिलाने वाला माना जाता है।
इन राशियों को मिल सकता है लाभ
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मिथुन राशि में ही यह योग बन रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि पर देखने को मिल सकता है। इस दौरान करियर में नई संभावनाएं खुल सकती हैं, व्यापार में लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे सामाजिक और प्रोफेशनल लाइफ में फायदा मिल सकता है। साथ ही मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रह सकता है।
लेकिन बुध और शुक्र की युति कई बार व्यक्ति को ओवरकॉन्फिडेंट बना सकती है, जिससे गलत निर्णय हो सकते हैं। जिसका आपको ध्यान रखना है।
तुला राशि (Libra Zodiac)
लक्ष्मी नारायण राजयोग तुला राशि के जातकों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए तुला राशि वालों के लिए इस समय भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से लाभ मिलने के योग बनेंगे। वहीं इस दौरान आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
हालांकि शुक्र के प्रभाव से विलासिता की ओर झुकाव बढ़ सकता है, जिससे अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं इस दौरान रिश्तों में गलतफहमी या भ्रम की स्थिति बन सकती है।
अप्रैल में कब है परशुराम जयंती? जान लें तिथि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकत है। इसलिए इस दौरान आपको करियर में ग्रोथ हो सकती है। साथ ही कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है और नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। वहीं बिजनेस करने वालों के लिए यह समय विस्तार का है। धन लाभ के साथ-साथ प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने के संकेत हैं। साथ ही इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। लेकिन मानसिक तनाव या स्किन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
Weekly Numerology Prediction 6 To 12 April 2026: इस सप्ताह इन 4 मूलांक वालों को करियर और कारोबार में तरक्की के योग, पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।
