Lagna Rashifal 2026 (वार्षिक लग्न राशिफल 2026): नया साल 2026 आरंभ हो चुका है। नए साल में शनि मीन राशि में ही रहेंगे। इसके अलावा राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहने वाले हैं। इसके अलावा गुरु अतिचारी गति में रहने वाले हैं, जिससे वह साल 2026 में मिथुन, कर्क और सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके अलावा अन्य ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। आमतौर पर हम राशिफल चंद्र राशि के आधार पर देखते हैं। इसके अलावा आप लग्न के आधार पर भी राशिफल देख सकते हैं। ज्योतिष में इसे सबसे ज्यादा सटीक माना जाता है। आइए जानते हैं लग्न के आधार पर मेष से लेकर मीन का कैसा बीतेगा नया साल। पंडित केपी शुक्ल से जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन लग्न के जातकों का वार्षिक लग्न राशिफल…

क्या होता है लग्न?

ज्योतिष शास्त्र में लग्न उसे कहा जाता है, जो जन्म के समय पूर्व दिशा की ओर उदित हो रहा है। कुंडली के पहले भाव में जो राशि होती है उसी को लग्न कहा जाता है और यहीं से कुंडली की सही तरीके से गणनी की जाती है। बता दें कि लग्न हर 2 घंटे में बदल जाता है। इसलिए लग्न निकालते समय जन्म की तारीख, समय और स्थान का सही होना अति आवश्यक होता है। कुंडली में 1 से लेकर 12 तक नंबर होता है, जो क्रमश: मेष से लेकर मीन लग्न का था।

क्या है राशि और लग्न में फर्क?

पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, राशि मन बताती है, लग्न जीवन का रास्ता बताता है। राशि चंद्र से संबंधित होती है, जो जातक के मन, भावनाएं, अंदर की सोच को बताता है। वहीं लग्न के आधार पर जातक के शरीर, स्वभाव, एक्शन, लोगों पर पहला प्रभाव के बारे में जाना जा सकता है। राशि से ज्यादा लग्न की भविष्यवाणी सटीक मानी जाती है।

जानें लग्न के अनुसार वार्षिक राशिफल

मेष लग्न (Aries Lagna)

अगर आपका अंक 1 है, तो आप मेष लग्न के है। पंडित केपी शुक्ल के अनुसार, मेष लग्न के लिए नया साल सोच और निर्णय लेने वाला हो सकता है। ऐसे में आप एक नई दिशा की ओर जा सकते हैं। साल के आरंभ में आपकी एकाग्रता काफी तेज हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी आप ठीक ढंग से ध्यान देने में सफल हो सकते हैं। आप एक लक्ष्य तय करें, तो आप उसे आसानी से पा सकते हैं। हालांकि, रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

रिश्तों में आपके खटास आ सकता है। इसलिए अपने रिश्ते में किसी तीसरे को नहीं आने दें। वह क्या कर रहे हैं क्या नहीं। इसमें दिमाग लाने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। साल के मध्य सेहत पर थोड़ा असर देखने को मिल सकता है। बेकार की बैचेनी, थोवरथिकिंग से परेशान हो सकते हैं। साल के अंत में आप अपने काम में अच्छे से ध्यान दे पाने में सफल होंगे और अधूरे कार्य भी एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं।

उपाय

इस लग्न के जातक शुभ फलों के लिए सोमवार को शिव जी की विधिवत पूजा करें और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

वृषभ लग्न (Taurus Lagna)

यदि आपकी कुंडली के पहले भाव में अंक 2 है, तो वृषभ लग्न के है। यदि आपका लग्न वृषभ है, तो नया साल आपके लिए काफी खास हो सकता है। परिवार का पूरा साथ मिलने के साथ धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। फरवरी से अप्रैल के बीच पैसों से संबंधित किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इसके बाद ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। जून के बाद आय और करियर से जुड़े अवसरों में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और तरक्की के योग बन रहे हैं।

आत्ममंथन करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। धैर्य के साथ आगे बढ़ेगे, तो आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है।

मिथुन लग्न (Gemini Lagna)

यदि आपकी कुंडली के पहले भाव में अंक 3 है, तो आप मिथुन लग्न के जातक हैं। इस साल आप स्वयं पर ध्यान दें और किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। धैर्य और सोच-समझकर के साथ निर्णय लेंगे, तो आपको लाभ मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

साल की शुरुआत में मानसिक थकान और दबाव महसूस हो सकता है। ऐसे में नींद का विशेष ध्यान रखें। संवाद में गलतफहमियों की संभावना रहेगी। इसलिए थोड़ा संभलकर बात करें। मई–जून के बाद आपके जीवन में स्थितियां साफ़ होने लगेंगी। इसके साथ ही जुलाई–अगस्त आत्मचिंतन करेंगे। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में काफी निखार देखने को मिलना वाला है। लेकिन इस साल मानसिक तनाव और बेकार के खर्चों से परेशान हो सकते हैं।

उपाय- भगवान गणेश जी की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही ज्योतिषी से पूछकर आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करना लाभकारी हो सकता है।

कर्क लग्न (Cancer Lagna)

यदि आपके पहले भाव में अंक 4 है, तो आप कर्क लग्न के हैं। वर्ष 2026 आपके लिए भावनाओं को सहने का नहीं, बल्कि उन्हें समझदारी से कंट्रोल करने का समय है। पिछले साल से आप जो अंदर ही अंदर दबा कर बैठे हैं। इससे खोखले होते जा रहे हैं। इससे आपके स्वास्थ्य पर सबसे अधिक असर देखने को मिला रहा है। लेकिन इस साल खुद की भावनाओं को कंट्रोल न करके व्यक्त करें।

साल के मध्य में आत्मविश्वास में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। करियर के क्षेत्र में भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में कई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर न लें। इससे रिश्तों में धोखा सकते हैं। रिश्तों में अनावश्यक निर्भरता कम होगी और समझदारी से चुने गए संबंध मज़बूत होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से पाचन और चिंता से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

उपाय- कर्क लग्न के जातक इस साल दान करें। इससे काफी लाभ मिल सकता है। पक्षियों को दाना डालें और गायों को हरी घास खिलाएं।

सिंह लग्न (Leo Lagna)

यदि आपके पहले भाव में अंक 5 है, तो आप सिंह लग्न के जातक हैं। वर्ष 2026 आपके लिए बाहरी दिखावे की बजाय भीतर से खुद को मज़बूत करने का अवसर लेकर आएगा। यह समय अहंकार को बढ़ाने का नहीं, बल्कि आत्म-विकास और परिपक्वता सीखने का है। इस दौरान मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और अपेक्षित पहचान तुरंत न मिलने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है, लेकिन यही प्रयास भविष्य में स्थायी सफलता की नींव बनेंगे।

करियर में बदलाव धीरे-धीरे होंगे और काम की संरचना में सुधार आएगा। वहीं निजी रिश्तों में कुछ छिपी हुई बातें स्पष्ट हो सकती हैं। भावनाओं या सामाजिक दिखावे के कारण किया गया खर्च आर्थिक रूप से नुकसानदेह साबित हो सकता है। साथ ही नींद और पाचन से जुड़ी दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखना इस वर्ष बेहद आवश्यक रहेगा।

उपाय- इस लग्न के जातक घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके अलावा शुभ फलों के लिए दूध-दही आदि रा दान करें।

Lagna Rashifal 2026 (वार्षिक लग्न राशिफल 2026)

लग्नमुख्य फल और चुनौतियांविशेष उपाय
मेष (1)नई दिशा और तेज एकाग्रता का वर्ष। करियर पर ध्यान रहेगा।सोमवार को शिव जी की पूजा और दूध से अभिषेक करें।
वृषभ (2)परिवार का साथ और धन लाभ के योग। आर्थिक स्थिति और करियर के अवसरों में सुधार होगा।फरवरी से अप्रैल के बीच निवेश के फैसलों में धैर्य रखें।
मिथुन (3)जल्दबाजी से बचें। मई-जून के बाद स्थितियां साफ होंगी। मानसिक तनाव और नींद का ध्यान रखें।गणेश जी की पूजा और आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करना शुभ।
कर्क (4)भावनाओं को नियंत्रित करने का समय। साल के मध्य में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी।पक्षियों को दाना डालें और गाय को हरी घास खिलाएं।
सिंह (5)आत्म-विकास और परिपक्वता का वर्ष। मेहनत अधिक रहेगी, दिखावे के खर्चों से बचें।घर की सफाई रखें और दूध-दही का दान करें।
कन्या (6)पिछली मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नए मौके मिलेंगे और आप अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे।गरीबों को भोजन कराएं और शिव पूजा करें।
तुला (7)जीवन में गहरे बदलाव आएंगे। कामकाज की जिम्मेदारी बढ़ेगी।शनिवार को भैरव जी की पूजा करें और कुत्तों को भोजन दें।
वृश्चिक (8)शिक्षा और नई क्षमताओं के विकास पर जोर रहेगा। घर या वाहन के नवीनीकरण की योजना बनेगी।मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु (9)संपत्ति और स्थिरता का वर्ष। मकान या वाहन खरीदने के प्रबल योग हैं। कार्यस्थल पर अफवाहों से बचें।बुधवार को गणपति को दुर्वा चढ़ाएं और मछलियों को खिलाएं।
मकर (10)क्षमता साबित करने का मौका। मई के बाद विवाह और साझेदारी के लिए अनुकूल समय।शनिवार को शनि चालीसा और राहु बीज मंत्र का जाप करें।
कुंभ (11)मानसिक सशक्तिकरण और धन प्रबंधन की सीख मिलेगी। विदेश यात्रा के योग हैं पर खर्च बढ़ेगा।मां दुर्गा की पूजा करें और अमावस्या को अन्न दान करें।
मीन (12)गहरे भावनात्मक और आर्थिक परिवर्तन का वर्ष। अगस्त के बाद कार्यक्षेत्र में बड़ी भूमिका मिल सकती है।शनिवार या मंगलवार का व्रत रखें और बुजुर्गों की सेवा करें।

कन्या लग्न (Virgo Lagna)

यदि आपके पहले भाव में अंक 6 है, तो आप कन्या लग्न के हैं। वर्ष 2026 आपके लिए बीते समय की मेहनत का फल लेकर आ सकता है। पिछले दो वर्षों में किए गए प्रयास अब साफ़ तौर पर परिणाम देने लगेंगे। करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में नए मौके मिल सकते हैं, जबकि रिश्तों में समझदारी और व्यावहारिक सोच अपनाना लाभकारी रहेगा।

सेहत की दृष्टि से पेट, नींद और रोज़मर्रा की दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। इस वर्ष आर्थिक योजनाएं और लंबे समय के लक्ष्य धीरे-धीरे स्पष्ट होते जाएंगे। कुल मिलाकर, 2026 आपको अधिक व्यवस्थित, आत्मनिर्भर और स्थिर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

उपाय- इस लग्न के जातक जरूरतमंद और गरीबों को अपनी योग्यता के अनुसार भोजन कराएं। शिव जी की पूजा करने से लाभ मिलेगा।

तुला लग्न (Libra Lagna)

अगर आपके पहले भाव में अंक 7 है, तो आप तुला लग्न के हैं। वर्ष 2026 ऊपर से साधारण दिखाई दे सकता है, लेकिन भीतर ही भीतर यह आपके जीवन में गहरे बदलाव लाने वाला है। यह समय आपको यह समझाएगा कि हर स्थिति में समझौता करना सही नहीं होता। कभी-कभी अपने पक्ष में खड़ा होना भी ज़रूरी होता है।

कामकाज में ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कार्य का दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचना समझदारी रहेगी। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना इस वर्ष सबसे बड़ी परीक्षा हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन, बेचैनी और नींद से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। कुल मिलाकर, यह साल आपको पूर्णता से ज़्यादा सही दिशा में आगे बढ़ना सिखाएगा।

उपाय: इस लग्न के जातक शनिवार के जिन शनिदेव के साथ-साथ भैरव जी की पूजा करें। शनिवार को कुत्तों को भोजन कराएं।

वृश्चिक लग्न (Scorpio Lagna)

अगर पहले भाव में अंक 8 है, तो आप वृश्चिक लग्न के हैं। वर्ष 2026 आपके लिए प्रेम से अधिक शिक्षा, नई क्षमताएं विकसित करने और आत्म-विकास पर केंद्रित रहेगा। रिश्तों से जुड़े भ्रम समय के साथ दूर होंगे और वास्तविकता स्पष्ट रूप से सामने आएगी।

घर, वाहन या आवास से जुड़े सुधार और नवीनीकरण की योजनाएं बन सकती हैं। यह वर्ष आपको जमीन से जुड़े निर्णय लेने और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करेगा। धीरे-धीरे जीवन में व्यावहारिकता बढ़ेगी और स्थिरता आने लगेगी।

उपाय: हनुमान जी की कृपा पाने के लिए हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु लग्न (Sagittarius Lagna)

यदि आपके पहले भाव में अंक 9 है, तो आप धनु लग्न के जातक हैं। वर्ष 2026 आपके जीवन में घर, संपत्ति और स्थिरता से जुड़े विषयों को प्रमुख बनाएगा। मकान खरीदने, वाहन लेने या घर में मरम्मत-सजावट जैसे कार्यों के प्रबल संकेत हैं। घरेलू माहौल सक्रिय रहेगा और मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है।

भाई-बहनों के करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग या मार्गदर्शन मिलने की संभावना रहेगी। पिता का झुकाव धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन अहंकार या आत्मविश्वास की अति नुकसानदायक साबित हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके बारे में गलत धारणाएं या अफवाहें बन सकती हैं, जिन पर संयम और समझदारी से प्रतिक्रिया देना उचित रहेगा।

वर्क फ्रॉम होम के अवसर बढ़ सकते हैं। नौकरी बदलने या नए करियर विकल्प तलाशने वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए नई पढ़ाई, नई जगह और आधुनिक तकनीक से जुड़ने का समय रहेगा। इस वर्ष फैशन और टेक्नोलॉजी के प्रति आपकी रुचि भी बढ़ती नजर आ सकती है।

उपाय: इस लग्न के जातक गणेश जी की पूजा अवश्य करें। हर बुधवार को गणपति को दुर्वा अर्पित करें। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से भी लाभ मिलेगा।

मकर लग्न (Capricorn Lagna)

यदि पहले भाव में अंक 10 है, तो आप मकर लग्न के हैं। वर्ष 2026 आपके लिए अपनी क्षमता और मेहनत को साबित करने का अवसर लेकर आएगा। काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन परिश्रम का उचित परिणाम भी मिलेगा। वर्ष की शुरुआत में करियर और स्वास्थ्य दोनों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा।

आय के स्रोत बने रहेंगे, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलना और खर्च करना लाभकारी रहेगा। वाणी की तीव्रता के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। मई–जून के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होने लगेंगी। विवाह, प्रेम संबंध और साझेदारी से जुड़ी शुभ खबरें मिल सकती हैं। नया व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा काम को विस्तार देने के अवसर भी सामने आएंगे। इस वर्ष आलस्य सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है। यदि इसे कंट्रोल कर लिया, तो पूरा साल आपके पक्ष में जा सकता है।

उपाय: शनिवार को शनिदेव की पूजा करने के साथ शनि चालीसा का पाठ करें। इसके अलााव राहु के बीज मंत्र ॐ रां राहवे नमः का सूर्यास्त के बाद जाप करें।

कुंभ लग्न (Aquarius Lagna)

अगर पहले भाव में अंक 11 है, तो आप कुंभ लग्न के हैं। वर्ष 2026 आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से अधिक सशक्त बनाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान कभी-कभी बेचैनी, उलझन या माइग्रेन जैसी समस्याएं महसूस हो सकती हैं, साथ ही यह साल आपको धन प्रबंधन की अहम सीख भी देगा।

नई क्षमताएं सीखने, अतिरिक्त आय के स्रोत बनाने या कोई छोटा व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के कई योग बन रहे हैं। हालांकि, इसके साथ खर्च भी बढ़ सकता है। रिश्तों में कुछ दूरी या ठंडापन महसूस हो सकता है, जिसे नजरअंदाज़ करना ठीक नहीं होगा। अपने लिए समय निकालना और बेवजह उधार देने से बचना इस वर्ष बेहद ज़रूरी रहेगा।

उपाय: कुंभ लग्न के जातक मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ चालीसा पढ़े। इसके अलावा मावस्या को काले तिल, चावल या आटे का दान करें।

मीन लग्न (Pisces Lagna)

अगर पहले भाव में अंक 12 है, तो आप मीन लग्न के हैं। वर्ष 2026 भले ही न साधारण नहीं जाने वाला है। लेकिन यह आपके जीवन में गहरा परिवर्तन लाने वाला होगा। यह समय आपको भावनात्मक रूप से सुदृढ़, आर्थिक रूप से अनुशासित और मानसिक रूप से संतुलित बनने में मदद करेगा।

साल की शुरुआत में ज़िम्मेदारियां अधिक और सहयोग अपेक्षाकृत कम महसूस हो सकता है। जून-जुलाई के बाद मानसिक स्पष्टता और स्थिरता बढ़ने लगेगी। अगस्त के बाद कार्यक्षेत्र में भूमिका बदल सकती है और दायित्वों में वृद्धि हो सकती है। नींद, तनाव और परिवार के बुज़ुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा। कुल मिलाकर, यह वर्ष आपको भीतर से मजबूत बनाकर जीवन में नए अवसरों की ओर अग्रसर करेगा।

उपाय: इस लग्न के जातक शुभ फलों के लिए शनिवार या फिर मंगलवार के दिन व्रत रखें। इसके साथ ही बुजुर्गों की सेवा और दान करें।

दैत्यों के गुरु शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य के संयोग से विपरीत राजयोग का निर्माण होने वाला है, जिससे इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में अपार सफलता के साथ-साथ मान-सम्मान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। जानें इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह वार्षिक लग्न राशिफल ग्रहों की गोचर स्थिति और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति, महादशा और अंतर्दशा अलग होती है। हर एक व्यक्ति का लग्न अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में आपकी व्यक्तिगत भविष्यवाणी अन्य जातकों से अलग हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य, वित्तीय, करियर, बिजनेस आदि संबंधित निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें। जनसत्ता इन चीजों की नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेता।