Moissanite Gemstone Benefits: रत्न शास्त्र में 9 रत्नों के साथ- साथ 84 उपरत्नों का भी वर्णन मिलता है। यहां हम बात करने जा रहे हैं। मोजोनाइट रत्न के बारे में, जिसका संबंध भौतिक सुख और धन के दाता शुक्र ग्रह से माना जाता है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह का रत्न हीरा है, लेकिन हीरा बाजार में बहुत मंहगा आता है। ऐसे में जातक हीरा के उपरत्न मोजोनाइट (Moissanite Gemstone) को धारण करके हीरा के ही शुभ फल को प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं धारण करने की विधि और इसको धारण करने के फायदे…
ऐसा होता है मोजोनाइट
रत्न शास्त्र अनुसार मोजोनाइट में हीरा की मुकाबले ढाई गुना ज्यादा चमक होती है। साथ ही यह डबल रिफ्टेक्टिव स्टोन होता है। यह बाजार में आसानी और हीरे के मुकाबले काफी सस्ता मिल जाता है।
मोजोनाइट धारण करने के लाभ ( Moissanite Gemstone Ke Labh)
रत्न शास्त्र अनुसार इस रत्न का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। इसलिए अगर कुंडली में शुक्र ग्रह वीक स्थिति में विराजमान हो तो इसे धारण किया जा सकता है। साथ ही कला, मीडिया, फिल्म, एक्टिंग, फैशन डिजाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए ये रत्न बेहद ही शुभ साबित हो सकता है। वहीं अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां रहती हो तो भी ये स्टोन धारण किया जा सकता है। हीरा पहनने से वैवाहिक संबंध मजबूत होते हैं। इसके अलावा जो लोग आभूषण, कपड़े, कॉस्मेटिक्स से जुड़ा व्यापार करते हैं वो लोग भी मोजोनाइट धारण कर सकते हैं।
ये लोग कर सकते हैं धारण ( Who Can Wear Moissanite Gemstone)
ज्योतिष अनुसार वृष और तुला राशि से जुड़े जातक मोजोनाइट को पहन सकते हैं। क्योंकि इन राशियों पर शुक्र देव का आधिपत्य है। साथ ही मिथुन, कन्या, मकर, तुला और कुंभ लग्न में पैदा हुए लोग भी मोजोनाइट धारण कर सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह की जन्मकुंडली में डिग्री तो भी मोजोनाइट पहन सकते हैं। वहीं अगर शुक्र ग्रह कुंडली में नीच के स्थित हैं तो मोजोनाइट धारण नहीं करें।
ऐसे करें धारण
रत्न विज्ञान के अनुसार मोजोनाइट स्टोन को बाजार से 0.50 से 3 कैरेट का खरीदना चाहिए। साथ ही मोटोनाइट को शुक्रवार के दिन चांदी या सोने के धातु में धारण कर सकते हैं। अंगूठी को गंगाजल और गाय के दूध से शुद्ध कर लें। उसके बाद धारण कर सकते हैं।