सोते हुए हम लोग अक्सर सपने देखते हैं। कुछ सपने देखकर हम डर जाते हैं तो कुछ सपने आपको सुखद एहसास कराते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र मुताबिक ये जरूरी नहीं कि जो सपना आपने देखा हो उसका फल भी असल जिंदगी में शुभ ही हो। मतलब हर सपने के अपने अलग- अलग अर्थ होते हैं यहां हम आज बात करने जा रहे हैं कि अगर सपने में गर्भवती महिला दिखे तो उसका क्या मतलब होता है। आइए जानते हैं…
सपने में महिला को लेवर पेन होते देखना
स्वप्न शास्त्र अनुसार किसी महिला को सपने में लेवर पेन होते हुए देखना शुभ माना गया है। इसका मतलब है कि आपको कार्यस्थल पर बहुत काम है और उसको समय पर खत्म करें। साथ ही आपको किसी कठिन परिस्थिति से गुजरना पड़ सकता है। जिसके लिए आपको तैयार रहना चाहिए।
सपने में गर्भपात होते हुए देखना
अगर आप सपने में गर्भपात होते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आप कुछ नया करना चाहते हैं लेकिन किसी रुकावट की वजह से कर नहीं पा रहे हैं। वहीं अगर आप किसी और का गर्भपात देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर के साथ रिश्ता टूट सकता है। मनमुटाव हो सकता है।
गर्भ में बच्चे को क्षति पहुंचना
स्वप्न शास्त्र अनुसार अगर आप ऐसा सपना देख रहे हैं तो यह एक अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको किसी काम में असफलता मिल सकती है। चाहे वो काम कारोबार से संबंधित हो या कोई और भी हो सकता है।
महिला को गर्भवती देखना
सपने में किसी महिला को गर्भवती देखना बेहद शुभ माना गया है। इसका मतलब है कि आपकी पत्नी गर्भवती है तो आपको संतान सुख मिल सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। धन आगमन के मार्ग खुल सकते हैं। साथ ही अगर आप अविवाहित हैं तो आपको शादी का प्रस्ताव आ सकता है।
सपने में बच्चे का जन्म देखना
स्वप्न शास्त्र मुताबिक अगर आप सपने में किसी बच्चे का जन्म देखते हैं, तो यह बेहद शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नए काम की शुरुआत हो सकती है। धनलाभ हो सकता है।