खेसारी लाल यादव का हाल ही में आया ‘होली में बदल जाएंगे’ गाना काफी वायरल हो रहा है। इसी के साथ खेसारी के और भी कई होली गीत यूट्यूब पर काफी देखे जा रहे हैं। खेसारी के फिल्मी गानों की काफी ज्यादा डिमांड रहती है। इनके गाने सोशल प्लेटफॉर्म पर आते ही छा जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजपुरी के इस फेमस कलाकार के केवल फिल्मी गाने ही पॉपुलर नहीं है बलकि इनके भक्ति गाने भी काफी ज्यादा पसंद किये जाते हैं। इनके भक्ति गीत थोड़े फिल्मी अंदाज में होते हैं। जो तीज त्योहारों के मौके पर खूब सुने जाते हैं…

खेसारी के नवरात्रि, शिवरात्रि, होली, दशहरा, जन्माष्टमी, छठ और ऐसे ही लोकप्रिय त्योहारों से संबंधित कई गाने यूट्यूब पर मिल जायेंगे। भोजपुरी इंडस्ट्री भी खेसारी की फैन फॉलोअिंग को बखूबी जानती है। तभी तो त्योहारों पर इनके कोई न कोई गाने जरूर रिलीज कर दिये जाते हैं। यहां आप देखेंगे खेसारी के वो भक्तिमय सॉन्ग जिन्हें करोड़ों बार यूट्यूब पर देखा या सुना जा चुका है।

खेसारी का जो भक्ति गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ है उस गाने के बोल हैं चुनरिया लेले अईहा। इस गाने में खेसारी जमकर नाच रहे हैं। खेसारी सिर पर माता की चुनरी लेकर डांस कर रहे हैं। इनके इस अंदाज को काफी ज्यादा पसंद किया गया। तभी तो इस भक्ति गीत को 9 करोड़ के आस पास व्यूज मिल चुके हैं।

दूसरे नंबर पर खेसारी का जो देवी गीत सबसे ज्यादा पसंद किया गया उसके बोल हैं ‘दुआरा जगराता होई’। इस गाने में खेसारी के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आया तभी तो इसे 7 करोड़ से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा जा चुका है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल और आजाद सिंह ने लिखे हैं। म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है।

32 मिलियन व्यूज के साथ तीसरे नंबर पर आता है खेसारी का ‘नीम के पतईया डोले’ सॉन्ग। ये गाना पवन पांडे ने लिखा है। म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है। गाने में खेसारी माथे पर माता की चुनरी बांधकर नाचते गाते नजर आ रहे हैं।

खेसारी के ये तीन भक्ति सॉन्ग सबसे ज्यादा बार यूट्यूब पर देखे और सुने जा चुके हैं। इसके अलावा भी कई गीत ऐसे हैं जिसे करोड़ों में व्यूज मिल चुकेे हैं।