Kharmas End Date 2026: हिंदू धर्म में शुभ या मांगलिक कार्यों के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह माना जाता है कि शुभ समय में किए गए कार्यों में सफलता अवश्य मिलती है। इसी कड़ी में जब सूर्य ग्रह गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन राशि में प्रवेश करता है, तो खरमास आरंभ हो जाता है। ऐसे में साल में कुल दो बार खरमास लगते हैं। ऐसे ही इस वर्ष खरमास 15 मार्च से शुरू हुआ, जो लगभग एक माह तक चलेगा। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा और खरमास समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, खरमास के समाप्त होते ही मांगलिक और शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। आइए जानते हैं खरमास कब से हो रहा है समाप्त। इसके साथ ही जानें अगले दिन माह के विवाह और गृह प्रवेश के मुहूर्त….
कब हो रहे हैं खरमास समाप्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को सुबह 09 बजकर 38 मिनट सूर्य मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसके साथ ही खरमास का समापन हो जाएंगे।
खरमास में मांगलिक कार्य क्यों नहीं किए जाते?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव गुरु ग्रह बृहस्पति की राशियां धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो इस समय गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर मानी जाती है। इसलिए इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, छेदन और अन्य सोलह संस्कार जैसे शुभ कार्यों करने की मनाही होती है। इसके अलावा नया व्यवसाय शुरू करना, नई दुकान खोलना, प्रॉपर्टी या वाहन खरीदना भी इस समय अशुभ माना जाता है।
अप्रैल 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त
अप्रैल 2026 विवाह के लिए काफी अनुकूल माह माना जाता रहा है। खरमास समाप्त होने के अगले दिन से ही विवाह आरंभ हो जाएंगे। 15 अप्रैल बुधवार, 20 अप्रैल सोमवार, 21 अप्रैल मंगलवार, 25 अप्रैल शनिवार, 26 अप्रैल रविवार, 27 अप्रैल सोमवार, 28 अप्रैल मंगलवार और 29 अप्रैल बुधवार को पड़ेगी।
मई से जुलाई 2026 तक के विवाह मुहूर्त
अप्रैल के अलावा मई माह में विवाह मुहूर्त की बात करें, तो 1, 3, 4, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 21, 22, 23 में होंगे।
जून में 2, 3, 4, 5, 11, 12, 14, 23, 24, 30 हैं।
जुलाई में 1, 5, 6, 7, 15 अंतिम मुहूर्त है।
गृह प्रवेश मुहूर्त अप्रैल से जुलाई तक
अप्रैल- 20 अप्रैल
मई- मई में गृह प्रवेश के लिए 3 शुभ दिन उपलब्ध हैं, जो 4, 8 और 13 मई को है।
जून-जून में गृह प्रवेश के लिए 3 शुभ दिन उपलब्ध हैं, जो 24, 26 और 27 जून को है।
जुलाई- जुलाई में भी गृह प्रवेश के लिए 3 शुभ दिन उपलब्ध हैं, जो 1, 2 और 6 जुलाई को होंगे।
डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।
