Khappar Yog: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करते शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि शनि देव की स्वराशि में खप्पर योग का निर्माण हुआ है। आपको बता दें कि मकर राशि में सूर्य शुक्र की युति तथा मूल त्रिकोण, त्रिकोणों के अधिपति की स्थिति खप्पर योग का निर्माण कर रही है। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए खप्पर योग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में बन रहा है। जिसे कर्म का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही अपने मेहनत से आपको खूब धन लाभ होने की संभावना है। यानी इस दौरान नौकरी और व्यापार में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। इस दौरान आपके बिगड़े कार्यों में भी सुधार आएगा। साथ ही नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन की बात चल सकती है। साथ ही पिता के साथ इस अवधि में संबंध अच्छे रहेंगे।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
खप्पर योग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बन रहा है। जिसे भाग्य और विदेश का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही आपके जो काम पिछले काफी समय से बिगड़ रहे थे तो वह इस दौरान बन सकते हैं। वहीं इस जो छात्र विदेश में रहकर पढ़ना चाह रहे हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है। वहीं दरअसल, इस दौरान आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। जो लोग मीडिया, फिल्म लाइन, फैशन डिजाइनिंग या कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके लिए यह समय शानदार रह सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए खप्पर योग बनना अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से सप्तम स्थान में बन रहा है। जिसे वैवाहिक जीवन और पार्टनरशिप का स्थान माना गया है। इसलिए इस दौरान समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगा और आपके यश में वृद्धि होगी। साथ ही वैवाहिक जीवन में संबंध मजबूत होंगे।
वहीं इस दौरान कोई मांगलिक कार्य का भी आयोजन हो सकता है। इतना ही नहीं इस दौरान आपके विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। साथ ही पार्टनरशिप के काम में अच्छा लाभ होने के आसार हैं।