Ketu Gochar In Tula: साल 2023 शुरू होने में लगभग एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है और नए साल में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु ग्रह साल (Ketu Gochar In Libra) 2023 में तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। केतु ग्रह के गोचर (Ketu Transit In 2023) का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि: आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर (Ketu Transit In Tula Zodiac) शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धन का निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। समय अनुकूल है। इस दौरान आप कोई वाहन या भूमि खरीद की योजना बना सकते हैं या फिर खरीद सकते हैं।
मकर राशि: केतु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगोंं के लिए लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे कार्यक्षेत्र और नौकरी का भाव माना जाता है। इसलिए आपको इस समय नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। इस दौरान आपके विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं उनकी इच्छा पूरी हो सकती है।
सिंह राशि: आप लोगों को केतु ग्रह का गोचर करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि केतु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के तीसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे साहस, पराक्रम और भाई- बहन का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। साथ ही इस समय आपको भाई बहन का साथ मिल सकता है। वहीं आपके जो काम पिछले काफी समय से बिगड़ रहे थे तो वह इस दौरान बन सकते हैं।