Karwa Chauth 2026: आज देशभर में करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आज सूर्योदय के साथ करवा चौथ का निर्जला व्रत आरंभ हो चुका है, जो रात को चंद्रोदय होने पर दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाएगा। आज सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ में सर्वार्थ सिद्धि, परिघ योग के साथ-साथ लक्ष्मी नारायण, शुक्रादित्य, बुधादित्य से लेकर मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, चंद्रोदय का समय से लेकर आरती तक…
करवा चौथ 2026 तिथि
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का प्रारंभ: 29 अक्टूबर, 1:06 एएम से
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन: 29 अक्टूबर, 10:09 पीएम पर
करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2026 Shubh Muhurat)
करवा चौथ व्रत का समय- सुबह 6:31 बजे से शाम 8:17 बजे तक
करवा चौथ पूजन का मुहूर्त- शाम 5 बजकर 38 मिनट से शाम 6 बजकर 56 मिनट तक
करवा चौथ पर चांद निकलने का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार आज रात 8 बजकर 17 मिनट पर चंद्रोदय होगा। हालांकि, शहर के अनुसार समय पर अंतर होगा।
शहर के अनुसार चंद्रोदय का समय
| नई दिल्ली | रात 8:17 बजे |
| नोएडा | रात 8:16 बजे |
| गुरुग्राम | रात 8:18 बजे |
| मुंबई | रात 9:00 बजे |
| बेंगलुरु | रात 8:55 बजे |
| कोलकाता | रात 7:47 बजे |
| चंडीगढ़ | रात 8:12 बजे |
| जयपुर | रात 8:28 बजे |
| लखनऊ | रात 8:06 बजे |
| पटना | रात 7:52 बजे |
| भोपाल | रात 8:31 बजे |
| इंदौर | रात 8:39 बजे |
| अहमदाबाद | रात 8:52 बजे |
| पुणे | रात 8:58 बजे |
| हैदराबाद | रात 8:41 बजे |
| चेन्नई | रात 8:44 बजे |
| नागपुर | रात 8:29 बजे |
| रायपुर | रात 8:18 बजे |
| मेरठ | रात 8:14 बजे |
| आगरा | रात 8:18 बजे |
| लुधियाना | रात 8:16 बजे |
| अमृतसर | रात 8:18 बजे |
| देहरादून | रात 8:08 बजे |
| हरिद्वार | रात 8:09 बजे |
| कानपुर | रात 8:10 बजे |
| वाराणसी | रात 8:02 बजे |
| अयोध्या | रात 8:01 बजे |
| प्रयागराज | रात 8:06 बजे |
| रांची | रात 7:58 बजे |
| भुवनेश्वर | रात 8:03 बजे |
| गुवाहाटी | रात 7:23 बजे |
| सूरत | रात 8:55 बजे |
| जोधपुर | रात 8:41 बजे |
| कोटा | रात 8:32 बजे |
| उदयपुर | रात 8:43 बजे |
| विशाखापत्तनम | रात 8:21 बजे |
| कोच्चि | रात 9:08 बजे |
| तिरुवनंतपुरम | रात 9:08 बजे |
करवा चौथ 2026 पूजा विधि
करवा चौथ पर आज सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रख रही है। दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को पुन: स्नान कर लें। इसके बाद लकड़ी की चौकी में पीला या लाल वस्त्र बिछा दें। इसके बाद मां पार्वती, शिव जी, करवा माता के साथ-साथ गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। इसके बाद फूल, माला, सिंदूर, अक्षत अर्पित करें और भोग लगाएं। इसके बाद घी का दीपक और धूप जला लें। इसके बाद मंत्रों का जाप करने के साथ करवा चौथ व्रत कथा का पाठ कर लें। इसके साथ ही करवा में अनाज, जल, दूध या फिर अपनी परंपरा के अनुसार भर दें। इसके बाद आरती कर लें।
रात को समय के अनुसार चंद्रोदय होने पर सबसे पहले चंद्रमा को करवा से धीरे-धीरे जल की धारा से अर्घ्य दें। कई परंपराओं में जल अर्पित करते समय 3 बार अपनी ही जगह पर घूमकर परिक्रमा की जाती है। इसके बाद फूल, सिंदूर, अक्षत आदि अर्पित कर दें। इसके बाद घी का दीपक जलाएं। चंद्र देव की आरती करने के बाद छलनी में इस दीपक को रखकर पहले चंद्र देव और फिर अपने पति के दर्शन करें। फिर पति के पैर छुएं और जल पीकर अपना व्रत खोल लें। इसके बाद सात्विक भोजन कर लें।
करवा चौथ 2026 मंत्र
गणेश पूजा मंत्र: वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥, ऊं गं गणपतये नमो नम:
शिव पूजा मंत्र: ऊं नम: शिवाय
मां पार्वती पूजा मंत्र: देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परम् सुखम्। सन्तान देहि धनं देहि सर्वकामांश्च देहि मे।।
कार्तिकेय जी का मंत्र: ॐ षडमुखाय विद्महे मयूर वाहनाय धीमहि तन्नो कार्तिक प्रचोदयात.
चंद्रमा अर्घ्य मंत्र: गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते। गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
श्री करवा माता की आरती
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया…
सब जग की हो माता, तुम हो रुद्राणी।
यश तुम्हारा गावत, जग के सब प्राणी।। ओम जय करवा मैया…
कार्तिक कृष्ण चतुर्थी, जो नारी व्रत करती।
दीर्घायु पति होवे, दुख सारे हरती।। ओम जय करवा मैया…
होए सुहागिन नारी, सुख संपत्ति पावे।
गणपति जी बड़े दयालु, विघ्न सभी नाशे।। ओम जय करवा मैया…
करवा मैया की आरती, व्रत कर जो गावे।
व्रत हो जाता पूरन, सब विधि सुख पावे।।
ओम जय करवा मैया, माता जय करवा मैया।
जो व्रत करे तुम्हारा, पार करो नइया।। ओम जय करवा मैया…
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिषीय गणना और पंचांग पर आधारित है। पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय और अन्य समय के स्थान के अनुसार अंतर हो सकता है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान से पहले स्थानीय पंचांग या फिर पंडित से समय की पुष्टि अवश्य करें।
