Karwa Chauth 2026 Date: करवाचौथ का व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। महिलाएं पूरे दिन अन्न और जल का त्याग करके शाम को करवाचौथ माता, भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं।
वहीं इसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत का पारण करती हैं। करवाचौथ का व्रत प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2026 में करवा चौथ किस तारीख को है और इस दिन पूजा से लेकर चंद्रोदय तक का समय क्या रहेगा।
करवा चौथ 2026 तिथि (Kab Hai Karwa Chauth 2026)
- करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
- चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
- चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
करवा चौथ शुभ मुहूर्त 2026
पूजा मुहूर्त: शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक
व्रत अवधि: सूर्योदय से चंद्रोदय तक
चंद्रोदय: रात करीब 8:17 बजे
करवाचौथ का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवाचौथ का व्रत रखने से पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना पूरी होती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। माता पार्वती को अखंड सौभाग्य और वैवाहिक सुख की देवी माना जाता है, इसलिए महिलाएं उनसे अपने सुहाग की रक्षा और दांपत्य जीवन में प्रेम बनाए रखने की प्रार्थना करती हैं।
करवाचौथ की पूजा में भगवान गणेश की आराधना भी की जाती है, जिससे जीवन के विघ्न दूर होने और परिवार में सुख- समृद्धि बनी रहने की मान्यता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के पीछे भी धार्मिक महत्व है, क्योंकि चंद्रमा को शीतलता, मन और भावनाओं का कारक माना गया है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
