Kartik Purnima 2022: ज्योतिष शास्त्र में कार्तिक मास का बहुत महत्व बताया गया है। कार्तिम मास भगवान विष्णु का बहुत की प्रिय महीना है। इस माह में वह निद्रा से जागते हैं और इसी माह में उन्होंने मत्यावतार भी लिया था। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को पड़ रही है।
इस माह में भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और तुलसी पूजा का बहुत महत्व है। मान्यता के अनुसार इस माह में विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती।
कार्तिक पूर्णिमा का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वर्ष भर पड़ने कार्तिक मास में पड़ने वाली पूर्णिमा का बहुत ज्यादा महत्व है। इस माह में पूजा और दान करना लाभप्रद होता है। इस माह में तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और दीप दान भी किया जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिष उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिम पूर्णिमा के दिन तुलसी के सामने घी का दीपल चलाएं। भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करे। इससे धन प्राप्ति और घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
इस दिन आम के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लगाएं और पीले रंग या हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। मान्यता के अनुसार इन दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों के घर वास करती हैं। इस दिन भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। गंगा जल, दूध, दधी से भगवान शिव को स्नान कराएं और विधि-विधान उनकी पूजा करें। मान्यता के अनुसार इस दिन शिव पूजा के भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान कर दीप दान भी करना चाहिए।