Kamada Ekadashi 2026 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार, हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को क्षी विष्णु को समर्पित एकादशी का व्रत रखा जाता है। हर एक एकादशी का अपना-अपना महत्व और फल होता है। ऐसे ही चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। इसे कांता एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से हर एक दुख-दर्द दूर होने के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस बार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि दो दिन होने के कारण एकादशी तिथि को लेकर असमंसज है। जानें 28 या फिर 29 मार्च किस दिन मनाई जाएगी कामदा एकादशी…

कामदा एकादशी 2026 कब है? (Kamada Ekadashi 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 28 मार्च की सुबह 8 बजकर 45 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 29 मार्च की सुबह 7 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च 2026 को होगा।

कामदा एकादशी 2026 व्रत का पारण (Kamada Ekadashi 2026 Paran Time)

द्रिक पंचांग के अनुसार, कामदा एकादशी के व्रत का पारण 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 7 बजकर 9 मिनट तक रहेगा।

कामदा एकादशी 2026 मुहूर्त (Kamada Ekadashi 2026 Muhurat)

अभिजित मुहूर्त –12:01 पी एम से 12:50 पी एम
विजय मुहूर्त – 02:29 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 06:36 पी एम से 06:59 पी एम
अमृत काल – 01:02 पी एम से 02:38 पी एम
निशिता मुहूर्त- 12:02 ए एम, मार्च 30 से 12:48 ए एम, मार्च 30

कामदा एकादशी 2026 पूजा विधि (Kamada Ekadashi 2026 Puja Vidhi)

कामदा एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण कर लें। फिर एक तांबे के लोटे में जल, सिंदूर, अक्षत, लाल फूल जालकर सूर्य को अर्घ्य करें। फिर विष्णु जी की पूजा आरंभ करें। सबसे पहले हाथ में फूल और अक्षत लेकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु को पीला चंदन, फूल, माला, भोग, आदि चढ़ाने के बाद घी का दीपक जलाकर मंत्र, व्रत कथा, स्तुति, विष्णु चालीसा का पाठ करने के बाद अंत में आरती अवश्य कर लें।

श्री विष्णु स्तुति (Vishnu Stuti)

शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकांतं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्,
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥

विष्णु जी के इन मंत्रों का करें जाप (Vishnu Mantra)

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
  • ॐ विष्णवे नम:
  • ॐ हूं विष्णवे नम:
  • ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।
  • श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।
  • ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

April 2026 Vrat Tyohar List: अक्षय तृतीया से लेकर हनुमान जन्मोत्सव तक, जानिए अप्रैल माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहार

विष्णु जी आरती (Vishnu Aarti)

ओम जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥ ओम जय जगदीश हरे।

जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का। स्वामी दुःख विनसे मन का।
सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥ ओम जय जगदीश हरे।

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी। स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।
तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ओम जय जगदीश हरे।

तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
स्वामी तुम अन्तर्यामी। पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥

ओम जय जगदीश हरे।

तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता। स्वामी तुम पालन-कर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ओम जय जगदीश हरे।

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। स्वामी सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥ ओम जय जगदीश हरे।

दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे। स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठा‌ओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ओम जय जगदीश हरे।

विषय-विकार मिटा‌ओ, पाप हरो देवा। स्वमी पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ा‌ओ, संतन की सेवा॥ ओम जय जगदीश हरे।

श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे। स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥ ओम जय जगदीश हरे।

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- यह लेख पूरी तरह से ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी सत्यता या इससे होने वाले किसी भी लाभ-हानि की पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए पंचांग, शास्त्र या फिर किसी पंडित से अवश्य जानकारी लें।