Jupiter Margi In November 2022: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु 24 नवंबर की सुबह मार्गी (Jupiter Planet Margi In Meen) हुए हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखेने को मिलेगा। आइए जानते हैं 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव…
मेष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में गुरु ग्रह 12वें भाव में मार्गी हुए हैं। जिसे हानि और खर्चे का लाभ कहा जाता है। इसलिए इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इस समय खर्चें कुछ ज्यादा हो सकते हैं।
वृष राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली में गुरु ग्रह (Jupiter Planet Margi) 11वें भाव में मार्गी हुए हैं। इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकता है। साथ ही शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
मिथुन राशि: गुरु ग्रह आपके दशम स्थान में मार्गी हुए हैं। इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का भी प्रस्ताव आ सकता है।
कर्क राशि: बृहस्पति ग्रह आपके नवम स्थान में मार्गी हुए हैं। इसलिए आपको किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम बन सकते हैं।
सिंह राशि: आप लोगों की गोचर कुंडली के अष्टम भाव में गुरु ग्रह मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय जो लोग रिसर्च के क्षेत्र में हैं, उन्हें ये समय अच्छा रह सकता है। साथ ही इस समय किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
कन्या राशि: आप लोगों की राशि से गुरु ग्रह सातवें भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको साझेदारी के काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। लेकिन इस समय आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
तुला राशि : गुरु ग्रह का आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। साथ ही किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव में मार्गी हुए हैं। यह समय छात्रों को अच्छा साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। संतान का सुख भी प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि: आप लोगों की राशि से गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं।
मकर राशि: गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपके साहस, पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही भाई- बहन का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि: गुरु ग्रह आपके दूसरे भाव में मार्गी हुए हैं। जिससे आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही उधार दिया हुए धन वापस आ सकता है। लेकिन अभी आपको नए उधार देने से बचना चाहिए।
मीन राशि: गुरु बृहस्पति आपकी राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। इस समय आपकी सेहत में सुधार आ सकता है। साथ ही वैवाहिक जीवन अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।