Navpancham Rajyog: ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते रहते हैं। इन योगों का प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि गुरु और शुक्र ग्रह नवपंचम राजयोग बना रहे हैं। क्योंकि यह दोनों गोचर कुंडली में नवपंचम हो जाएंगे। इस राजयोग का असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ और करियर में उन्नति के योग बनेंगे। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि: नवपंचम राजयोग आप लोगों को लाभकारक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि और गोचर कुंडली के भाव से नवपंचम योग बन रहा है। इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको व्यापार में भी अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। वहीं आपकी गोचर कुंडली में देवगुरु बृहस्पति भाग्य स्थान पर स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुए काम बनेंगे। साथ ही इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है।
वृश्चिक राशि: नवपंचम राजयोग बनने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल देव हैं और मंगल ग्रह की शुक्र और गुरु बृहस्पति के साथ मित्रता का भाव है। वहीं यह दोनों ग्रह केंद्र और त्रिकोण में आ जाएंगे। इस समय कार्य की सिद्धि हो सकती है। साथ ही आपकी लोकप्रियता भी बढ़ सकती है। वहीं जो लोग राजनीति में कार्यरत हैं, उनको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही गुरु ग्रह के प्रभाव से आपको किसी कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। साथ ही संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं आपको किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है।
कुंभ राशि: आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग आर्थिक दृष्टि से अच्छा साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में धन के भाव पर गुरु और कर्म भाव पर शुक्र ग्रह स्थित हैं। इसलिए इस समय आपको व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
साथ ही किसी योजना में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपको मनचाही जगह पोस्टिंग मिल सकती है। साथ ही जो धन फंसा हुआ था वो प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपके विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।