December Birth Natives: अंक विज्ञान में हर दिन के ही तरह प्रत्येक महीने पैदा हुए लोगों का नेचर और व्यक्तित्व अलग बताया गया है। यहां हम बात करने जा रहे हैं दिसंबर में पैदा हुए लोगों (December Birthday Horoscope) के बारे में, अंक शास्त्र अनुसार अनुसार जिन लोगों का जन्म दिसंबर के महीने में हुआ है। वह महत्वाकांक्षी स्वभाव के होते हैं। साथ ही ये लोग जीवन में आगे तो बढ़ना चाहते हैं लेकिन अपने उसूलों से समझौता नहीं करते हैं। ये लोग विपरीत परिस्थिति में शांत रहते हैं। साथ ही इन लोगों के पास सामने वाले व्यक्ति को पढ़ने की कला होती है।
होते हैं थोड़े आलसी और हंसमुख
अंक शास्त्र अनुसार दिसंबर में पैदा हुए लोग हंसमुख होते हैं। ये लोग सामने वाले को अपनी बातों से हंसाते हैं। साथ ही ये लोग मजाकिया किस्म के भी होते हैं। ये लोग गंभीर माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। साथ ही महीने जन्मे लोग काफी दार्शनिक विचार के होते हैं। बौद्धिक रूप से यह काफी कुशल होते हैं। जिस भी क्षेत्र में आगे बढ़ते हैं उनमें गहरी जानकारी रखते हैं। वहीं ये लोग थोड़े आलसी किस्म के भी होते हैं। ये लोग इस कमी के कारण काफी नुकसान भी उठाते हैं। ये लोग किसी भी काम को बिना सोचे-समझे नहीं करते। बल्कि कुछ भी करने से पहले अच्छे से विचार करते हैं।
दिसंबर में पैदा हुए लोगों की आर्थिक स्थिति
दिसंबर के महीने में पैदा हुए लोग अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर जीवन में अच्छी कमाई भी कर पाते हैं। इनकी वाणी प्रभावशाली होती है और ये अपने विचारों से सामने वाले को प्रभावित भी कर लेते हैं। साथ ही ये लोग व्यापार में अच्छा धन कमाते हैं क्योंकि इनके पास क्लाइंट डील करने की क्वालिटी होती है। जिसका ये फायदा उठाते हैं। साथ ही ये लोग रिस्क लेने में माहिर होते हैं। इन लोगों का भाग्य 30 साल के आसपास चमकता है।
ये होते हैं लकी कलर और अंक
इस माह में जन्मे लोगों के लकी अंक 1,3,8 होते हैं। साथ ही इन लोगों के शुभ रंग पीला, ब्राउन और रेड होते हैं। साथ ही रविवार और बुधवार इनके शुभ दिन हैं।