Shash Yog In Hand: हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं और पर्वतों के आधार पर विश्लेषण किया जाता है। साथ ही व्यक्ति के भविष्य, करियर और वैवाहिक जीवन के बारे में इन्हीं रेखाओं से पता चलता है। हाथ में सूर्य, शनि, मंगल और गुरु पर्वत मुख्त माने जाते हैं। साथ ही साथ में कई शुभ और अशुभ योग भी विद्यमान होते हैं। यहां हम ऐसे ही शुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका नाम है शश योग, यह योग शनि रेखा से बनता है। ऐसे लोग गरीब परिवार में पैदा होकर भी धनवान बनते हैं। साथ ही इनकी समाज में अलग पहचान होती है। आइए जानते हैं शश योग की विस्तृत जानकारी…
आइए जानते हैं कैसे बनता है शश योग
शश योग बनने के लिए शर्त यह है कि हाथ में तीन मणिबंध हो। साथ ही पहले मणिबंध पर मत्स्याकार होकर वहां से भाग्य रेखा शनि बिंदु तक पहुंचती हो और शनि पर्वत पूर्ण विकसित अवस्था में हो, उस व्यक्ति के हाथ में शश योग बनता है।
बनते हैं प्रशासनिक अधिकारी
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिस व्यक्ति के हाथ में शश योग होता है। वह व्यक्ति शनि देव के प्रभाव से प्रशासनिक अधिकारी हो सकता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति सभी भौतिक सुखों को प्राप्त करते हैं। ये लोग बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं। ये लोग लाइफ में अपने दम पर मुकाम हासिल करते हैं। .ये लोग अपने करियर के प्रति भी ईमानदार होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनती और कर्मठ भी होते हैं। ये लोग राजनीति में भी काफी सफल होते हुए देखे गए हैं।
बनते हैं बड़े बिजनेसमैन
शश योग जिन व्यक्ति के हाथ में होता है तो ऐसे लोग बिजनेसमैन भी होते हैं। ये लोग शनि ग्रह से संबंधित व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। ये लोग लोहा, मशीनरी, खनिज, पेट्रोलियम पदार्थ से संबंधित बिजनेस में अच्छा धन कमाते हैं।
शश योग नोट
इस योग में शनि को बहुत अधिक प्रधानता दी गई है। इसलिए शनि पर्वत और शनि रेखा जितनी स्पष्ट और साफ होगी। वह व्यक्ति उतनी ही उंचाइयों को हासिल करेगा। वहीं अगर शनि रेखा कटी हुई है तो इस योग का फल कम प्राप्त होगा।