Navratri Horoscope Today, 01 October 2019: मां चंद्रघंटा देवी की इस 1 राशि पर रहने वाली है विशेष कृपा, जानिए पूरा राशिफल
Navratri 2019, Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 October 2019: तुला राशि वालों को मनोरंजन के साधन में धन खर्च होने वाला है।

Horoscope Today, 01 October 2019: आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन देवी दुर्गा की तीसरी स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा होती है। देवी चंद्रघंटा की विधि पूर्वक पूजा करने से भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसलिए नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की पूजा बेहद खास माना गया है। देवी दुर्गा की दैनिक पूजा के अलावा दैनिक राशिफल भी सभी राशि वालों के लिए खास परिवर्तन लेकर आया है। जिसके अनुसार मेष राशि वालों को व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहने वाली है। वृषभ राशि के जातकों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि से संबंधित लोग महिला साथी के पीछे धन खर्च करने वाले हैं। आगे जानिए अन्य सभी राशियों के लिए आज का पूरा राशिफल…
मेष राशिफल: सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहने वाली है। वाहन सुख का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में धन लाभ होने वाला है।
वृषभ राशिफल: शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। जिन जातकों का स्वास्थ्य खराब चल रहा था, उनका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशिफल: लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहने वाली है। महिला साथियों के पीछे धन खर्च होने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होगा।
कर्क राशिफल: किसी कारण मन अशांत रहेगा। सीने में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। नींद की कमी के कारण बेचैन हो सकते हैं। घरेलू खर्च बढ़ता नजर आएगा। व्यापार में तरक्की का संकेत है।
सिंह राशिफल: शरीर में ताजगी का बनी रहेगी। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात होगी। धार्मिक यात्रा का योग है। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने वाला है। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
कन्या राशिफल: परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहने वाला है। यात्रा का योग है। दोस्तों के साथ अनावश्यक विवाद से बचें। व्यापार में आर्थिक लाभ का अवसर मिलेगा। खान-पान के सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
तुला राशिफल: मनोरंजन के साधन में धन खर्च होने वाला है। वैवाहिक जीवन में जीवसनथी का भरपूर प्यार मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक नुकसान सहना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहने वाली है। छोटे भाई से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक राशिफल: शारीरिक कष्ट रहेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति चिंता बनी रहने वाली है। वाणी पर नियंत्रण नहीं रहने के कारण कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने वाला है।
धनु राशिफल: व्यापारिक मोर्चे पर आज का दिन लाभकारी साबित होगा। नौकरी-व्यापार में आय में वृद्धि होने वाली है। मित्रों के साथ किसी रोमांटिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
मकर राशिफल: कार्यस्थल पर अधिकारियों के खुश रहने के कारण नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। सरकारी काम से लाभ मिलेगा। शैक्षणिक मोर्चे पर संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशिफल: आज काम में मन नहीं लगेगा। हालांकि धार्मिक कार्य में रुचि रहेगी। यात्रा में धन खर्च होगा। संतान की चिंता रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता मसूस कर सकते हैं। विदेश से कोई शुभ समाचार सुनने के लिए मिल सकता है।
मीन राशिफल: सर्दी, खांसी या पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दैनिक खर्च में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होने वाला है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। अचानक धन लाभ होने वाला है। दैवीय कृपा बनी रहेगी।