Horoscope Today, 4th January 2020: किस राशि को मिलेगी खुशखबरी और किसको बैड न्यूज़, जानिए आज का राशिफल
Daily Horoscope (Rashifal) Today 4th January Rashifal Today: मिथन वाले अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। ऊर्जावान महसूस करेंगे धनु वाले और निवेश में लाभ मिलेगा।

Daily Horoscope (Rashifal) Today 4th January Rashifal Today: आज के दिन कुछ राशि के जातकों को मिलेगी समस्याओं से मुक्ति तो कुछ के करिअर में भाग्य देगा साथ। किन्हें है सावधान रहने की जरूरत और किनकी सफल होगी आज की यात्रा? तमाम सवालों के जवाब पाएं आज के दैनिक राशिफल में।
साल 2020 कैसा होगा? जानिए अपनी राशि के अनुसार वार्षिक फल:
मेष (Aries ) | वृषभ (Taurus) | मिथुन (Gemini) | कर्क (Cancer) | सिंह (Leo) | कन्या (Virgo) | तुला (Libra) | वृश्चिक (Scorpio) | धनु (Sagittarius) | मकर (Capricorn) | कुंभ (Aquarius) | मीन (Pisces)
मेष राशिः दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से चली आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होगा। प्रोफेशनल लाइफ में नई राह मिलेगी। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
वृष राशिः दिन सामान्य रहेगा। आमदनी में डेली की अपेक्षा आज बढ़ोत्तरी होगी। निवेश में लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। परिजनों के साथ सुखमय जीवन बीतेगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।
मिथुन राशिः अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने का सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। कुछ चीजों में बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर में शुभ समाचार प्राप्त होंगे। पुराने दोस्तों से किसी काम में मदद मिल सकती है। निवेश के लिए अच्छा दिन नहीं है।
कर्क राशिः दिन अच्छा है। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बीतेगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।
सिंह राशिः पहले किए कार्यों का आज परिणाम मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेंगे। व्यवसायी और व्यापारी के लिए आज का दिन अच्छा है। पुरानी चीजों को भूल नए काम की शुरुआत करना का सोचेंगे। कुछ भी करने से पहले आप अपने भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह अवश्य लें।
कन्या राशिः लेन-देन का मामलों से मुक्ति मिलेगी। व्यसायिक यात्रा सफल होगी। प्रोपर्टी संबंधी मामलों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का साथ मिलेगा। निवेश में लाभ के योग हैं।
तुला राशिः दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार होगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। दांपत्त जीवन भी सुखी रहेगा। नए मित्र बनेंगे और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
वृश्चिक राशिः व्यवसाय में सामान्य लाभ मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। नए लोगों के संपर्क में आने से लाभ के अवसर बनेंगे।
धनु राशिः ऊर्जावान महसूस करेंगे। निवेश में लाभ मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यों में पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। चुनौतियों से निपटने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ में सुधार होगा।
मकर राशिः घर में खुशी का माहौल रहेगा। आए के नए स्रोत बनेंगे। यात्रा और निवेश में लाभ मिलेगा। पैसे के लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें वरना रिश्तों में दरार आ सकती है।
कुंभ राशिः उन्नति का मार्ग खुलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यापार और व्यवसाय में लाभ मिलेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। प्रोपर्टी की डील पक्की हो सकती है। कोर्ट कचहरी का मामले निपटेंगे।
मीन राशिः भाग्य आपका साथ देगा। दिन अनुकूल है। बिगड़े कार्य भी बन जाएंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आमदनी दोगुनी होगी। भूमि और भवन खरीद का प्लानिंग कर सकते हैं।