Horoscope Today, 12 February 2020: मिथुन, सिंह और वृश्चिक को जबरदस्त लाभ, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन
Horoscope Today 11 February 2020, Rashifal Today, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope 12 February 2020 in Hindi: सिंह राशिः भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा।

Horoscope Today, 12 February 2020: आज का राशिफलःग्रहों की दशाः मिथुन राशि में राहु ग्रह रहेगाा और कान्या में चंद्रमा स्थित है। धनु राशि में गुरू, केतु और मंगल धनप राशि में बैठे हैं। मकर राशि में सूर्य और शनि और कुंभ में बुद्ध विराजमान है। मीन राशि में शनि का गोचर है। जानिए किनका साथ देगा भाग्य और किन्हें होगा लाभ।
मेष राशिः भाग्य आपका साथ देगा। शत्रुओं को पराजय मिलेगी और बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी बुजर्ग से ज्ञान की गूढ़ बातें सीखनें को मिलेंगी। दिन अच्छा बीतेगा।
वृष राशिः मन को सकारात्मक बातों में लगाएं और नकारात्मक को हावी न होने दें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। मन में निराशा के भाव आएंगे जिसके चलते किसी से अनबन हो सकती है। पठन-पाठन में दिन बीतेगा।
मिथुन राशिः दिन अच्छा है। वाहन, भूमि और भवन की खरीद के लिए आज का उत्तम है। किसी कार्यक्रम की योजना बनेगी जिसके चलते बिजी रहेंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा और सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशिः पहले किए गए परिश्रम की आज सफलता मिलेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। मन में आशा-निराशा के भाव उमड़ेंगे लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है। जो भी होगा फलदायी होगा।
सिंह राशिः भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और व्यापार में लाभ मिलेगा। गुस्से पर कंट्रोल करें। निवेश में पैसा न लगाए। पार्टनर का सहयोग मिलेगाा।
कन्या राशिः कार्यक्षेत्र में सराहे जाएंगे। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और लाभ भी अर्जित होगा। ऊर्जावान मेहसूस करेंगे। निगेटिव विचारों को मन में न लाएं।
तुला राशिः पार्टनरशिप में किए गए कार्य में लाभ मिलेगा। नकारात्मक भाव मन में उमड़ेंगे लेकिन ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि परिणाम अच्छे आएंगे। खर्च में अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशिः मन प्रसन्न रहेगा और कार्यक्षेत्र में ऊर्जावान मेहसूस करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। ओवर कॉन्फिडेंस से बचें।
धनु राशिः सरकारी नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी मिलेगी। व्यवपारियों के लिए भी नई व्यवसाय के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर कंट्रोल करें वरना चीजें बिगड़ सकती हैं।
मकर राशिः रुके हुए कार्य की शुरुआत हो सकती है। नए कार्य की योजना का शुभारंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापार बढ़ने के लिए नए रास्ते खोंजेगें।
कुंभ राशिः मन में निराशा रहेगी। आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय न लें। सकारात्मक रहने की कोशिश करेंगे तो परिस्थितियों से उबर सकते हैं।
मीन राशिः व्यवसाय में नए आयाम मिलेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और खुशी से दिन बीतेगा। प्रेम में सफलता मिलेगी और सेहत में सुधार होगा।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।