Shani And Shukra Ki Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर त्योहार और व्रतों पर गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि इस साल होली का त्योहार 4 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं होली से 2 दिन पहले शुक्र और शनि की युति बनने जा रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

2027 तक इन राशियों की बढे़गी मुश्किलें, रहेगा शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का अशुभ प्रभाव, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि और शुक्र का संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शनि और शुक्र की युति वृष राशि के लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह संयोग आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपकी आय़ में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमा सकते हैं। वहीं जो लोग इंपोर्ट और एक्सपोर्ट से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं उनको अच्छा लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। 

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र और शनि का संयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं इस दौरान आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें