Holashtak 2026 Start Date: हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा को होली का महापर्व देश-विदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। होली से ठीक 8 दिन पहले होलाष्टक आरंभ हो जाता है। बता दें कि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ होलाष्टक आरंभ होते हैं, जो फाल्गुन पूर्णिमा को समाप्त हो जाता है। होलाष्टक के दौरान नया व्यापार, वाहन, दुकान से लेकर अन्य मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। जानें होलाष्टक की सही तिथि, नियम सहित अन्य जानकारी…

कब से कब तक होलाष्टक 2026? (Holashtak 2026 Start And End Date)

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 24 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो रही है और फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 03 मार्च 2026 तक रहेगा। ऐसे में होलाष्टक 24 फरवरी से लेकर 3 मार्च 2026 तक रहेगा। इसके साथ ही 3 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।

होलाष्टक प्रारंभ: 24 फरवरी 2026
होलाष्टक समाप्त: 03 मार्च 2026

कब है होलिका दहन? (Holika Dahan 2026 Date)

होलिका दहन का समय 3 मार्च को सायंकाल 06:08 से लेकर 08:35 बजे तक

कब है खेलने वाली होली 2026? (Holi 2026)

इस साल होलिका दहन 3 मार्च को किया जाएगा। इसलिए रंग खेलने वाली होली यानी धुलैंडी 04 मार्च 2026 को होगी।

होलाष्टक की कथा (Holashtak 2026 Katha)

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, होलाष्टक का संबंध प्रहलाद और राजा हिरण्यकश्यप की प्रसिद्ध कथा से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन से ठीक आठ दिन पूर्व तक राजा हिरण्यकश्यप ने भगवान श्रीविष्णु के अनन्य भक्त प्रहलाद को अनेक प्रकार की यातनाएं दी थीं। इसके बाद आठवें दिन होलिका प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर जलती हुई अग्नि में बैठीं, तो होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गईं, जबकि भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद सुरक्षित बच गए। इसी घटना की स्मृति में होलाष्टक और होलिका दहन का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है।

होलाष्टक के दौरान ये ग्रह होते हैं उग्र

बता दें कि होलाष्टक के दौरान हर एक दिन कोई न कोई उग्र अवस्था में होता है। इसलिए इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है। पहले दिन चंद्रमा, दूसरे दिन सूर्य, तीसरे दिन न्यायाधीश शनि, चौथे दिन शुक्र, पांचवें दिन गुरु बृहस्पति, छठे दिन युवराज बुध, सातवें दिन मंगल और आठवें दिन राहु उग्र अवस्था में रहते हैं।

फरवरी माह में कई ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य देखने को मिलने वाला है। टैरो कार्ड्स के आधार पर इन माह कई राशि के जातकों को किस्मत का साथ मिल सकता है, तो कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। जानें फरवरी माह का टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2026वृषभ वार्षिक राशिफल 2026
मिथुन वार्षिक राशिफल 2026कर्क वार्षिक राशिफल 2026
सिंह वार्षिक राशिफल 2026कन्या वार्षिक राशिफल 2026
तुला वार्षिक राशिफलवृश्चिक वार्षिक राशिफल 2026
धनु वार्षिक राशिफल 2026मकर वार्षिक राशिफल 2026
कुंभ वार्षिक राशिफल 2026मीन वार्षिक राशिफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें