ज्योतिष शास्त्र में गोमेद को एक बेहद प्रभावशाली और रहस्यमयी रत्न माना जाता है। यह मुख्य रूप से छाया ग्रह राहु ग्रह से जुड़ा होता है और इसे धारण करने से राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है। गोमेद का रंग आमतौर पर शहद जैसा भूरा, हल्का लाल या धूम्र वर्ण का होता है, जो इसे अन्य रत्नों से अलग पहचान देता है। मान्यता है कि यह रत्न व्यक्ति के जीवन में अचानक आने वाली बाधाओं, मानसिक तनाव और भ्रम को दूर कर सफलता और आत्मविश्वास प्रदान करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोमेद पहनने से पहले कुछ बातों को जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं गोमेद किन राशि वालों को करना चाहिए धारण और इसकी क्या है पहचान…
वैशाख पूर्णिमा पर इन चीजों का दान, अक्षय पुण्य की हो सकती है प्राप्ति
इन राशियों के लिए गोमेद हो सकता है शुभ
ज्योतिष के अनुसार गोमेद हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होता। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है जिनकी कुंडली में राहु मजबूत या अनुकूल स्थिति में हो। वहीं जिन लोगों की राशि अथवा लग्न वृष, मिथुन, कन्या, तुला या कुम्भ हो उन्हें गोमेद धारण करना चाहिए। यदि राहु जन्मकुण्डली में केन्द्र 1, 4, 7, 10 इनमें से किसी भाव में हो या फिर पांचवें व नवम भाव में हो तो गोमेद पहनने से लाभ हो सकता है।
साथ ही यदि राहु द्वितीय, एकादश भाव में हो तो गोमेद धारण करने से लाभ हो सकता है किन्तु यदि राहु छठें, आठवें या बारहवें भाव में हो तो गोमेद सोच-समझकर धारण करें अन्यथा हानि हो सकती है। वहीं गोमेद धारण करने से पहसे किसी अच्छे ज्योतिषी को अपनी कुंडली जरूर दिखा लें।
गोमेद रत्न पहनने के लाभ
रत्न शास्त्र अनुसार जो लोग वकील और जज हैं वो लोग गोमेद धारण कर सकते हैं। राजनीति में करियर बनाने की चाह रखने वाले लोगों को गोमेद पहनना चाहिए। साथ ही यह भी बताया जाता है कि गोमेद पहनने से उन लोगों को भी फायदा होता है जो पहले से राजनीति से जुड़े हुए हैं लेकिन अभी तक कामयाबी हासिल नहीं कर पाए हैं।
वहीं राहु की महादशा में भी गोमेद धारण कर सकते हैं। माना जाता है कि गोमेद धारण करने से अचानक आने वाली बाधाओं, मानसिक तनाव, भ्रम और भय में कमी आती है और व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। यह रत्न खास तौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी माना जाता है जो करियर में बार-बार रुकावट, निर्णय लेने में असमंजस या अज्ञात डर का सामना करते हैं। इसके अलावा गोमेद पहनने से बुद्धि की स्पष्टता बढ़ती है, व्यक्ति की सोच में स्थिरता आती है और एकाग्रता मजबूत होती है।
गोमेद रत्न की पहचान
गोमेद रत्न की पहचान उसके विशिष्ट रंग, चमक और पारदर्शिता से की जाती है। यह आमतौर पर शहद के रंग, हल्के भूरे, धुएं जैसे या कभी-कभी लाल-भूरे रंग में पाया जाता है, जिसे देखने पर “हनी-कलर्ड” या “कोकाकोला कलर” जैसा प्रभाव दिखाई देता है। असली गोमेद में कांच जैसी चिकनी और चमकदार सतह होती है तथा यह अर्ध-पारदर्शी होता है, यानी इसके भीतर हल्की रोशनी गुजरती है। इसके अंदर अक्सर “घुमावदार धुंध” या धुएँ जैसी बनावट दिखाई देती है, जो इसकी प्राकृतिक पहचान मानी जाती है। साथ ही गोमेद को प्रमाणित लैब से ही टैस्ट कराकर खरीदना चाहिए।
09 या 10 मई कब है कालाष्टमी व्रत, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गोमेद पहनने के नियम
गोमेद पहनते समय कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है:
शनिवार या बुधवार के दिन धारण करना शुभ होता है
चांदी या पंचधातु की अंगूठी में पहनना बेहतर माना जाता है
मध्यमा (middle finger) में धारण करें
धारण करने से पहले “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें
सूर्योदय के बाद ही इसे धारण करें।
मई में लक्ष्मी नारायण और भद्र समेत बनेंगे 6 बड़े राजयोग, जानिए मेष से लेकर मीन राशि पर असर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
