Circle Mark And Square Mark On Hand: हस्तरेखा शास्त्र में किसी भी व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और पर्वतों को देखकर उसे भविष्य और नेचर के बारे में पता लगाया जा सकता है। साथ ही हाथों की रेखाओं से हम अपने जीवन में होने वाली कई घटनाओं के बारे में पहले से ही पता लग सकते हैं। हमारे हाथ में तमाम तरह की रेखाएं मौजूद हैं। उसी तरह से हाथ में कई शुभ चिह्न होते हैं। जिससे व्यक्ति की आर्थिक तरक्की के बारे में पता लगाया जा सकता है। यहांं हम बात करने जा रहे हैं आज 2 शुभ चिह्नों के बारे में जिनके नाम में वृत्त और वर्ग। ये चिह्न जिन लोगों के हाथ में होते हैं, वो लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। आइए जानते हैं इन चिह्नों के बारे में विस्तार से…
हाथ में वृत्त का निशान (Circle Mark On Hand)
1- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हथेली में जो छोटे- छोटे गोल घेरे पाये जाते हैं। उसे वृत्त या सूर्य या कन्दुक कहते हैं। आपको बता दें कि यदि हखेली में गुरु पर्वत पर वृत्त का निशान हो तो ऐसा व्यक्ति प्रभावशाली होता है। साथ ही वह करियर में उच्च पद को प्राप्त करता है। वहीं ऐसे व्यक्ति को ससुराल से भी धन- संपत्ति प्राप्त होती है।
2- किसी व्यक्ति के हाथ में स्थित शनि पर्वत पर वृत्त का चिह्न हो तो उस व्यक्ति को आकस्मिक धनलाभ होता है। ये धनलाभ उसको व्यापार शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में हो सकता है। साथ ही ऐसे लोगों के पास प्रापर्टी बहुत होती है।
3- यदि सूर्य पर्वत पर वृत्त का निशान हो तो वह व्यक्ति सात्विक विचारों वाला होता है। साथ ही ऐसे लोग आस्तिक होते हैं और वह विश्व प्रसिद्ध होता है। साथ ही ये लोग धनवान भी होते हैं।
हाथ में वर्ग का निशान (Square Mark On Hand)
1- हस्तरेखा शास्त्र अनुसार चार भुजाओं से घिरे हुए स्थान या क्षेत्र को वर्ग कहते हैं। कुछ हस्तरेखा शास्त्री इसको समकोण के नाम से पुकारते हैं। यदि गुरु पर्वत पर वर्ग चिह्न हो तो वह व्यक्ति जीवन में सफल प्रशासक होता है। उसका सम्मान तथा यश पूरे संसार में फैलता है। ऐसे लोग जन्म से निर्धन होने के बावजूद भी धनवान बनते हैं।
2- यदि सूर्य क्षेत्र पर यह चिह्न हो तो व्यक्ति को धन, प्रतिष्ठा पद की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों के पास धन- संपत्ति भी बहुत होती है। ये लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं। साथ ही ये लोग राजाओं की तरह जिंदगी जीते हैं।
3- यदि यह चिह्न भाग्य रेखा पर हो तो व्यक्ति को हमेशा भाग्य का साथ मिलता है। साथ ही ऐसे लोगों पास खूब प्रापर्टी होती है। ये लोग लग्जीरियस लाइफ जीने के शौकीन होते हैं।