Jupiter Uday 2023: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह की चाल में बदलाव बेहम अहम माना जाता है। क्योंकि गुरु ग्रह वृद्धि और समृद्धि के कारक माने जाते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह अप्रैल की शुरुआत में उदय होने जा रहे हैं। मतलब अब उनका पूर्ण प्रभाव सभी राशियों और मानव जीवन पर देखने को मिलेगा। वहीं गुरु ग्रह उदय (Jupiter Uday In April) होकर धन राजयोग बना रहे हैं। जिससे 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको गुरु ग्रह के उदित होते ही आकस्मिक धनलाभ और सुख- समृद्धि में वृद्धि के आसार हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मीन राशि (Pisces Zodiac)
धन राजयोग बनने के मीन राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग बिजनेस में हैं उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके विदेश जाने के योग बन सकते हैं। वहीं इस समय कारोबारियों को कोई पेमेंट मिल सकता है, जो काफी समय से रुका हुआ था। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि के ही स्वामी हैं। इसलिए आप एक पुखराज भी धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए धन राजयोग करियर और व्यापार के दृष्टिकोण से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दशम स्थान में गोच करने जा रहे हैं। जिससे जो लोग बेरोजगार थे उनको नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। वहीं व्यापारियों की आय में वृद्धि होने के आसार हैं। सिंगल जातकों का विवाह हो सकता है. जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके विदेश जाने के योग बन सकते हैं। वहीं नौकरी पेशा लोगों का इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपके अंदर एक नया उत्साह देखने को मिलेगा। आप लोग एक मून स्टोन धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न सिद्ध हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
धन राजयोग बनने से सिंह राशि के लोगों को धनलाभ और किस्मत का साथ मिल सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में उदय होने जा रहे हैं। जिसे किस्मत और विदेश स्थान का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार या किसी अन्य काम से यात्रा कर सकते हैं। वहीं प्रतियोगी छात्रों को इस समय किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।