Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है। साथ ही गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद मिथुन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं और वह मार्च के महीने में मार्गी हो जाएंगे, जिससे कुछ राशियों की किस्मत खुल सकती है। साथ ही इन राशियों से जुड़े लोगों को नई नौकरी और आय में जबरदस्त वृद्धि के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
23 फरवरी से इन राशियों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, भूमिपुत्र मंगल करेंगे शनि की राशि में प्रवेश
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों लिए गुरु बृहस्पति का होना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न स्थान पर सीधी चाल चलेंगे। जिससे इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे जिससे आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। वहीं इस अवधि में विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही इस समय आप ज्यादा लोकप्रिय होंगे। वहीं गुरु के प्रभाव से अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
गुरु बृहस्पति का सीधी चाल चलना वृष राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दौरान आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। साथ ही वाहन और भौतिक संसाधनों से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान पैतृक संपत्ति या पुराने निवेश से फायदा होने के संकेत हैं। वहीं इस समय परिवारीजनों के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे। वहीं इस समय धन आगमन के नए मार्ग बन सकते हैं।
तुला राशि (Libra Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से नवम भाव पर मार्गी होंगे। यहां गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
यह भी पढ़ें:
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, लोक कथाओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। वेबसाइट इसकी सत्यता या वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि नहीं करती है। इसे व्यक्तिगत विश्वास के आधार पर ही अपनाएं। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।
