Guru Pradosh Vrat Katha (गुरु प्रदोष व्रत 2026 कथा): सनातन धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित बेहद खास व्रत माना जाता है। जब प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है।
वहीं गुरु प्रदोष व्रत को विशेष रूप से धन, ज्ञान, संतान सुख और पारिवारिक समृद्धि की कामना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन प्रदोष काल में शिवलिंग का अभिषेक और भगवान शिव की आराधना करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होने की मान्यता है। अक्टूबर में गुरु प्रदोष व्रत 8 अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं आपको बता दें कि इस दिन पूजा के दौरान व्रत कथा पढ़ना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं व्रत कथा के बारे में…
किस्मत के धनी होते हैं ऐसी गुरु रेखा वाले लोग, बनते हैं बड़े पॉलिटिशियन और मोटिवेशनल स्पीकर
गुरु प्रदोष व्रत तिथि 2026 (Kab Hai Guru Pradosh Vrat)
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 07, 2026 को 11:16 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 08, 2026 को 10:15 पी एम बजे
20 या 21 अक्टूबर कब है दशहरा, जानें विजयादशमी की सही डेट, रावण दहन का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2026 (Shubh Muhuart Pradosh Vrat)
प्रदोष पूजा मुहूर्त – 05:59 पी एम से 08:27 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 28 मिनट्स
अक्टूबर में कब है पापांकुशा एकादशी, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गुरु प्रदोष व्रत की कथा (Pradosh Vrat Katha)
गुरु प्रदोष व्रत कथा के अनुसार, एक बार इंद्र और वृत्तासुर की सेना में घनघोर युद्ध हुआ। देवताओं ने दैत्य-सेना को पराजित कर नष्ट-भ्रष्ट कर डाला। यह देख वृत्तासुर अत्यंत क्रोधित हो स्वयं युद्ध को उद्यत हुआ। आसुरी माया से उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सभी देवता भयभीत हो गुरुदेव बृहस्पति की शरण में पहूंचे। बृहस्पति महाराज बोले- पहले मैं तुम्हें वृत्रासुर का वास्तविक परिचय दे दूं।
वृत्तासुर बड़ा तपस्वी और कर्मनिष्ठ है। उसने गंधमादन पर्वत पर घोर तपस्या कर शिवजी को प्रसन्न किया। पूर्व समय में वह चित्ररथ नाम का राजा था। एक बार वह अपने विमान से कैलाश पर्वत चला गया। वहां शिवजी के वाम अंग में माता पार्वती को विराजमान देख वह उपहासपूर्ण बोला- ‘हे प्रभो! मोह-माया में फंसे होने के कारण हम स्त्रियों के वशीभूत रहते हैं किंतु देवलोक में ऐसा दृष्टिगोचर नहीं हुआ कि स्त्री आलिंगनबद्ध हो सभा में बैठे।’
चित्ररथ के यह वचन सुन सर्वव्यापी शिव शंकर हंसकर बोले- ‘हे राजन! मेरा व्यावहारिक दृष्टिकोण पृथक है। मैंने मृत्युदाता-कालकूट महाविष का पान किया है, फिर भी तुम साधारण जन की भांति मेरा उपहास उड़ाते हो!’ माता पार्वती क्रोधित हो चित्ररथ से संबोधित हुईं- ‘अरे दुष्ट! तूने सर्वव्यापी महेश्वर के साथ ही मेरा भी उपहास उड़ाया है अतएव मैं तुझे वह शिक्षा दूंगी कि फिर तू ऐसे संतों के उपहास का दुस्साहस नहीं करेगा- अब तू दैत्य स्वरूप धारण कर विमान से नीचे गिर, मैं तुझे शाप देती हूं।’
जगदम्बा भवानी के अभिशाप से चित्ररथ राक्षस योनि को प्राप्त हुआ और त्वष्टा नामक ऋषि के श्रेष्ठ तप से उत्पन्न हो वृत्तासुर बना। गुरुदेव बृहस्पति आगे बोले- ‘वृत्तासुर बाल्यकाल से ही शिवभक्त रहा है अत हे इंद्र! तुम बृहस्पति प्रदोष व्रत कर शंकर भगवान को प्रसन्न करो।’ शिवराज ने गुरुदेव की आज्ञा का पालन कर बृहस्पति प्रदोष व्रत किया। गुरु प्रदोष व्रत के प्रताप से इंद्र ने शीघ्र ही वृत्तासुर पर विजय प्राप्त कर ली और देवलोक में शांति छा गई। अत: प्रदोष व्रत हर शिव भक्त को अवश्य करना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
