Guru Pradosh Vrat October 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत विशेष महत्व है। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। साथ ही जब प्रदोष व्रत गुरुवार के दिन पड़ता है, तो इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मनोकामनाएं पूरी होने का आशीर्वाद मिलता है। गुरु प्रदोष के दिन व्रत रखने और प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करने का विशेष महत्व बताया गया है। अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत 8 अक्टूबर को रखा जाएगा। वहीं इस दिन मासिक शिवरात्रि भी है। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…
Guru Pradosh Vrat Katha In Hindi: गुरु प्रदोष व्रत पर करें इस कथा का पाठ, भगवान शिव की रहेगी विशेष कृपा
गुरु प्रदोष व्रत तिथि 2026 (Kab Hai Guru Pradosh Vrat)
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 07, 2026 को 11:16 पी एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – अक्टूबर 08, 2026 को 10:15 पी एम बजे
गुरु प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2026 (Shubh Muhuart Pradosh Vrat)
प्रदोष पूजा मुहूर्त – 05:59 पी एम से 08:27 पी एम
अवधि – 02 घण्टे 28 मिनट्स
गुरु प्रदोष व्रत मंत्र
। श्री शिवाय नम:।।
।। श्री शंकराय नम:।।
।। श्री महेश्वराय नम:।।
।। श्री सांबसदाशिवाय नम:।।
।। श्री रुद्राय नम:।।
।। ओम पार्वतीपतये नम:।।
।। ओम नमो नीलकण्ठाय नम:।।
3 नवंबर को गुरु- चंद्र बनाएंगे गजकेसरी राजयोग; सिंह, मेष और धनु राशि वालों को आर्थिक उन्नति के योग
गुरु प्रदोष व्रत पूजा- विधि
गुरु प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करके साफ- सुथरे वस्त्र धारण करें। साथ ही भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। शाम के समय प्रदोष काल में पूजा की तैयारी करें। सबसे पहले शिवलिंग का गंगाजल और जल से अभिषेक करें। इसके बाद दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से पंचामृत अभिषेक कर सकते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, फूल, चंदन और अक्षत अर्पित करें। भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद प्रदोष व्रत की कथा और शिव चालीसा का पाठ करें। सबसे बाद में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती करें और सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
