Guru Margi 2026: वैदिक ज्योतिष अनुसार गुरु ग्रह लगभग 13 महीने बाद एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें गुरु बृहस्पति अभी वक्री चाल से गति कर रहे हैं और वह होली बाद 13 मार्च को मार्गी हो जाएंगे। गुरु ग्रह के मार्गी होने से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन राशियों की आय़ में वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

100 साल बाद सूर्य, शुक्र और राहु बनाएंगे त्रिग्रही योग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, हर काम में सफलता के योग

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का मार्गी होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर मार्गी होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपको पैतृक धन और जायदाद मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। वहीं जो लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

गुरु ग्रह का सीधी चाल चलना तुला राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से नवम भाव पर मार्गी होंगे। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही अटके हुए कार्य बन सकते हैं। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही बड़े निवेशों में सतर्कता और समझदारी से लाभ बढ़ेगा। वहीं समयानुसार धैर्य और अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। इस अवधि में आप धर्म- कर्म के कार्यो में बढ़चढ़कर भाग लेंगे। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का मार्गी चाल चलना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर सीधी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही जो दंपत्ति संतान प्राप्ति के इच्छुक हैं, उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं इस समय प्रेम- संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। साथ ही आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपके परिवारीजनो के साथ संबंध मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें