Jupiter Planet Gochar In 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 12 साल बाद मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश (Guru Gochar In Aries) करने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु आपकी राशि से लग्न भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी कार्यक्षेत्र में पॉवर बढ़ेगी। साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन और तरक्की प्राप्त हो सकती है। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको रिश्ते का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग व्यापारी हैं, उनको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं अगर आप साझेदारी में बिजनस कर रहे हैं तो बड़े लाभ की संभावना बन रही है।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु गोचर कुंडली के कर्म भाव में भ्रमण करेंगे। जिसे नौकरी और कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। इसलिए इस अवधि में आपको कई आर्थिक लाभ हो सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग करियर की शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि लाभकारी साबित हो सकती है। नौकरी के अच्छे- अच्छे ऑफर आ सकते हैं। साथ ही इस दौरान कारोबारियों को भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं नौकरी पेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके विदेश जाने के योग बन सकते हैं। वहीं इस समय आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। साथ ही अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वो इस अवधि में मिल सकता है। वहीं इस समय आप एक पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी साबित हो सकता है।