Jupiter Planet Gochar In April: वैदिक ज्योतिष अनुसार कुछ ग्रह तो बहुत जल्दी गोचर करते हैं, तो कुछ ग्रह काफी समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि गुरु ग्रह 13 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं और वह 22 अप्रैल को मंगल की राशि मेष में गोचर करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की को योग बन रहे हैं। आइए जातने हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु का गोचर सुकूनभरा साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में भ्रमण करेंगे। जिससे आपको आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी की उन्नति हो सकती है। वहीं आप इस वक्त धन का संचय करने में सफल होंगे और इसके साथ ही आपको सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही सभी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपके जीवन में सफलता का दौर आरंभ होगा। वहीं जो लोग पार्टनर की तलाश कर रहे हैं उनकी खोज पूरी हो सकती है। विवाह का रिश्ता आ सकता है। वहीं इस समय आप साझेदारी का काम शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
गुरु का गोचर मिथुन राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव में संचरण करेंगे। इसलिए अगस्त के बाद आपको इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। साथ ही करियर में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर नई जिम्मेकारी मिल सकती है। वहीं इस अवधि में आपको पिता का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए देवताओं के गुरु बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के जातकों को करियर और कारोबार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह इस समय आपकी राशि से दशम स्थान में गोचर करने जा रहे हैं। इसलिए अगस्त के बाद नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।
साथ ही प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बनेंगे। वहीं जो कारोबारी लोग हैं, वो अपने व्यापार का विस्तार कर सकते हैं। उनको कारोबार में अच्छे ऑर्डर आने से लाभ हो सकता है। इस समय आप परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।