Guru Asta 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर अस्त और उदय होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में अस्त हो गए हैं, जिससे सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है और गुरु ग्रह 31 अप्रैल के आसपास उदय होंगे, जिसके बाद ही मांगलिक कार्यक्रम शुरू होंगे। आपको बता दें कि गुरु ग्रह लगभग 1 महीने अस्त रहेंगे, जिससे 3 राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
गुरु ग्रह का अस्त होना कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान में अस्त हुए हैं। इसलिए इस समय आपको धन कहीं फंस सकता है। इसलिए किसी को उधार देने से बचें। साथ ही स दौरान आपकी कठोर वाणी किसी को आहत कर सकता है। वहीं ऑफिस में भी इस वजह से आपका किसी के साथ झगड़ा हो सकता है। आप अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ अपने रिश्ते खराब कर सकते हैं। इसलिए वाद- विवाद से बचें। वहीं इस समय जो लोग डायबिटीज या थायरायड के रोगी हैं, उनको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रह अस्त होना प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में अस्त हुए हैं। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है। साथ ही को स्वास्थ्य के मामले में काफी परेशानियां हो सकती हैं। कंधे और कमर में दर्द की वजह से आपका काम प्रभावित होगा। वहीं जीवनसाथी को लेकर किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है।
साथ ही आर्थिक स्थिति भी थोड़ी कमजोर रहेगी और आपके हाथ से फालतू खर्च अधिक होगा। वहीं इस समय अगर आप साझेदारी का काम शुरू करना चाहते हैं, तो अभी रुक जाएं। साथ ही आप पर शनि की साढ़ेसाती भी शुरू हुई हैं, इसलिए इस समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
गुरु ग्रह का अस्त होना कन्या राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव में अस्त हुए हैं। इसलिए इस समय दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए बेहतर होगा कि इस अवधि में किसी भी तरह के वाद विवाद में न पड़ें। इस बीच आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आ सकते हैं जो कि आपको न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। साथ ही इस समय नया कार्य करने से बचें। वहीं अविवाहित लोगों को इस समय विवाह के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।