Grah Gochar November 2022 : शुक्र को सुख, समृद्धि, धन और आकर्षण का तत्व माना जाता है। शुक्र कुंभ और तुला राशि का स्वामी है। नवंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इसमें शुक्र भी शामिल है। 11 नवंबर यानि आज के दिन शुक्र तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। जब कोई ग्रह राशि बदलता है तो वह सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर से किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-
तुला राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का प्रभाव
शुक्र का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस राशि के कुंडली में शुक्र दूसरे भाव में होने के कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में निवेश से दूर रहना ही बेहतर है।
मिथुन राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का प्रभाव
Venus Transit Effect on Gemini: शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है। इस दौरान जातकों के फिजूल खर्चे बहुत होंगे जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना चाहिए अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का प्रभाव
Venus Transit Effect on Scorpio: शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि के प्रथम भाव में हो रहा है। इससे इन जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पहले के मुकाबले इस बार अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है, इसलिए कोई भी प्लान बनाते समय सोच-विचार अवश्य करें।
कर्क राशि के जातकों पर शुक्र गोचर का प्रभाव
Venus Transit Effect on Cancer: कर्क राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। इसलिए यह राशि परिवर्तन इन लोगों के लिए शुभ साबित नहीं होने वाला है। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं।
शुक्र ग्रह मजबूत करने के ज्योतिषी उपाय
शुक्र को ज्वार या खाद्य पदार्थ दान करने, गरीब बच्चों या छात्रों को शैक्षिक सामग्री वितरित करने से भी शांत किया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिदिन अपने भोजन का एक अंश गाय को अर्पित करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में नीच के शुक्र को शांत करने के लिए मधुमेह के रोगियों के लिए चांदी, कपूर, चावल या कोई सफेद रंग का फूल दान करना फायदेमंद हो सकता है। शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, दूध, दही आदि का दान भी भगवान शुक्र को प्रसन्न करता है। इसके अलावा, हर शुक्रवार को सफेद गाय या बैल को चारा खिलाने से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।